फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों की दशा और दिशा बदलने की क्षमता रखते हैं अध्यापक : बीईओ

Sat, 29 Mar 2025 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। कक्षा-कक्ष में नवाचारों सहित उत्तम विधाओं का प्रयोग करने के लिए अध्यापकों को संपर्क फाउंडेशन की ओर से सम्मानित किया गया। अध्यापकों के सम्मान के लिए राजकीय संस्कृति मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में जिला शिक्षा अधिकारी सुभाषचंद्र के मार्गदर्शन में समारोह का आयोजन किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता भिवानी के खंड शिक्षा अधिकारी शिवकुमार तंवर व संपर्क फाउंडेशन जिला समन्वयक मनीष कुमार ने की। इस मौके पर बीईओ शिव कुमार ने कहा कि शिक्षा एक जहाज की भांति है, जो बच्चों को उनकी मंजिल पर पहुंचने में सहायक है। परंतु यह सफर इतना सुगम नहीं, जितना सभी सोचते हैं। यह सफर मुश्किलों से भरा हुआ है, जिसे आसान केवल अध्यापक ही बना सकते हैं। इस संसार में केवल अध्यापक ही है, जो बच्चों की दशा और दिशा बदल सकते हैं।
इस अवसर पर जिले के सभी खंड शिक्षा अधिकारी, जिला समन्वयक, निपुण हरियाणा, सभी खंड समन्वयक निपुण हरियाणा भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के समापन पर 20 या उससे अधिक नामांकन वाले स्कूल मुखियाओं को सम्मानित किया गया और सभी को स्कूलों में नामांकन वृद्धि के लिए सार्थक प्रयास करने बारे संदेश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें