फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाड़ी हटाने के विवाद में शिक्षक पर चलाईं चार गोलियां

विज्ञापन
01 फोटो इंदिरा कॉलोनी में मकान के गेट पर लगी गोली व घटना के बारे में बताते हुए शिक्षक राजेश । - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
सुबह सवेरे इंद्रा कॉलोनी में गाड़ी हटाने को लेकर हुए विवाद में कुछ युवकों ने एक सरकारी स्कूल के शिक्षक पर गोली चलाई। शिक्षक ने गेट बंद कर अपनी जान बचाई है। आरोप है कि चार युवकों ने हमला किया और चार गोलियां चलाई। तीन युवकों के पास पिस्तौल थी। इसके बाद हमलावर फरार हो गए। हमलावर दो गाड़ियों में थे मगर एक गाड़ी को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए। जो कि राजस्थान नंबर की है। गोली चलाने की सूचना पर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एफएसएल टीम ने भी निरीक्षण किया। साथ ही हमलावरों की गाड़ी को भी कब्जे में लिया।
विज्ञापन

मामला मंगलवार सुबह करीब पांच बजे का है। इंद्रा कॉलोनी वासी शिक्षक राजेश हनुमान ढाणी स्थित गवर्नमेंट हाई स्कूल में बतौर एसएस शिक्षक कार्यरत है। उन्होंने बताया कि सुबह पांच बजे उसे जरूरी कार्य से जयपुर जाना था। जब घर से बाहर निकला तो गली के बीच में गाड़ी थी। जिसमें कुछ युवक थे। युवकों को गाड़ी हटाने के लिए कहा तो अपशब्द बोलने लगे। इस पर उन्हें कहा कि तुम इस कॉलोनी के तो नहीं लगते। इस पर जवाब दिया कि बॉक्सिंग एकेडमी में आते हैं। जब उन्हें बॉक्सिंग एकेडमी में चलने के लिए कहा तो परिवार के कुछ लोगों ने कहा कि बदमाश किस्म के लोग हैं। जिस पर वह उन्हें गाड़ी हटाने की बात कहकर घर आ गया। कुछ समय बाद ही कुछ युवक उसके दरवाजे को तेज-तेज बजाने लगे। मुझे लगा कि उन युवकों ने गाड़ी हटा ली होगी और उसी की कहने आए होंगे। जब उसने दरवाजा खोला था तो चार युवक बाहर खड़े थे और उनमें से तीन के पास पिस्तौल थी। अचानक ही गोलियां चलानी शुरू कर दी। उसने तुरंत लोहे का गेट बंद किया। जिससे एक गोली लगने से बची। इसके बाद बदमाश युवकों ने गेट के ऊपर से तीन फायर किए और भाग गए। बदमाश दो गाड़ियों में थे। एक गाड़ी से भाग निकले मगर राजस्थान नंबर की एक गाड़ी वहीं छोड़ गए। इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद सिविल लाइन थाना पुलिस और सेक्टर 13 चौकी पुलिस मौके पर आई। पुलिस को यहां तीन खोल भी मिल गए हैं। एफएसएल टीम को भी बुलाया गया। पुलिस ने मौके से तथ्य जुटाए। पुलिस बदमाशों की गाड़ी को अपने साथ थाने लेकर पहुंची।
गेट बंद नहीं करता तो हो सकती थी अप्रिय घटना : शिक्षक राजेश ने बताया कि उनके घर के पीछे एक मकान में कुछ युवक किराये पर रहते है। इनमें कुछ बदमाश प्रवृत्ति के है। अगर वह आज लोहे का मुख्य गेट सहीं समय पर बंद नहीं करता तो अप्रिय घटना हो सकती थी। वह अपने पूरे परिवार के साथ यहां रहता है और उनकी ज्वाइंट फैमिली है। वे चार भाई है और चारों यहीं रहते है।
विज्ञापन

सर्विस स्टेशन संचालक पर आरोप, की छापेमारी : मामले में विद्यानगर में ही एक सर्विस स्टेशन संचालक पर हमले के आरोप हैं। पुलिस संचालक की तलाश में जुटी है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए मंगलवार को विद्यानगर, पालुवास आदि क्षेत्रों में छापेमारी की।
शिक्षक राजेश पर गोली चलाने की वारदात सामने आई है। मौके का निरीक्षण किया है। एक नामजद अंकुश व पांच-छह अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विद्यानगर, पालुवास आदि विभिन्न क्षेत्रों में छापेमारी की गई है। प्रयास है कि जल्द से जल्द आरोपी पकड़े जाए।
विज्ञापन

सतीश कुमार, इंचार्ज, सेक्टर 13 चौकी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें