फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: सरकारी स्कूल के शिक्षक की छत से गिरने से हुई मौत

Sat, 18 Jan 2025 09:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। तोशाम क्षेत्र के गांव संडवा में सरकारी स्कूल के शिक्षक की छत से नीचे गिरने की वजह से मौत हो गई। परिजन उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे थे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, इसकी सूचना तोशाम पुलिस को दी गई। पुलिस ने शनिवार दोपहर बाद शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

गांव संडवा निवासी साधुराम (52) गांव निगाना के सरकारी स्कूल में सामाजिक अध्ययन विषय के शिक्षक थे। शनिवार सुबह वह छत पर घूमने के लिए गया था, इसी दौरान वह छत से नीचे गिर गया। परिजनों को जब उसके गिरने की आवाज सुनाई दी तो वे दौड़कर उसके पास पहुंचे और उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
परिजनों ने बताया कि करीब चार साल पहले उसके बेटे की मौत हो गई थी। वहीं, मृतक के दूसरे बेटे सुमित के तोशाम पुलिस ने बयान दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया। तोशाम पुलिस थाना के जांच अधिकारी एसआई अमरजीत ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल इस संबंध में इत्तफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें