फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: शराब के लिए रुपये न देने पर चाय की दुकान में लगाई आग

Wed, 22 Feb 2023 10:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। शराब के लिए रुपये न देने पर एक व्यक्ति ने चाय की दुकान में आग लगा दी। आग लगने के कारण दुकान में रखा सामान जलकर राख हो गया। इस बारे में सूचना पुलिस व फायर बिग्रेड को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस व फायर बिग्रेड ने मौके पर पहुंच आग पर काबू पाया। इस संबंध में पीड़ित दुकानदार की शिकायत पर एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जूई थाना पुलिस को दी शिकायत में गांव लोहानी निवासी अजीत ने बताया कि उसने बहल रोड पर चाय की दुकान कर रखी है। गत 20 फरवरी को उसके पास उसके ही गांव का नरेश नाम का व्यक्ति आया था। नरेश ने उससे शराब पीने के लिए रुपये मांगे। लेकिन उसने देने से मना किया। तो रात को उसने दुकान में आग लगा दी। जबकि उसे नरेश दीवार फांदकर जाता दिखाई दिया। उसने इस बारे में सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर लिया है और अपनी आगामी कार्रवाई में जुट गई है। दुकानदार ने शिकायत में बताया कि उसकी दुकान में रखा फ्रिज, बाइक, फोन, सिलिंडर व अन्य सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें