फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में 50 हजार एकड़ में प्राकृतिक खेती करने का लक्ष्य : जेपी दलाल

Sat, 20 May 2023 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहारू (भिवानी)। कृषि एवं पशुपालन मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि खेती को बेहतर बनाने के लिए किसानों को विभिन्न प्रकार की अनुदान योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। प्रदेश सरकार ने प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहन देने के लिए 2 से 5 एकड़ भूमि वाले किसान को देसी गाय की खरीद पर अधिकतम 25 हजार रुपये का अनुदान देने की शुरुआत की है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 50 हजार एकड़ में प्राकृतिक खेती करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

कृषि विभाग द्वारा जागरूकता अभियान चलाकर किसानों को प्राकृतिक खेती करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बाजार में बढ़ रही मांग के मद्देनजर किसानों द्वारा अधिक उपज प्राप्त करने के लिए रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों के उपयोग में जबरदस्त वृद्धि हुई है, जिसके परिणाम स्वरूप कार्बनिक कार्बन में जबरदस्त कमी आई है। मिट्टी और उपज में हानिकारक रसायनों की वृद्धि हुई है। इन हानिकारक रसायनों के प्रभाव को कम करने के लिए हरियाणा सरकार द्वारा प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहन दिया जा रहा है, जिससे कि किसानों की आमदनी को दोगुना और खेती को जहर मुक्त बनाया जा सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें