फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: अमर उजाला की नेशनल ओलंपियाड परीक्षा में होनहारों ने दिखाई दक्षता

Sat, 01 Feb 2025 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
छात्रा पारूल।
विज्ञापन
भिवानी। अमर उजाला की नेशनल ओलंपियाड परीक्षा में शनिवार को जिलेभर के होनहारों ने अपनी दक्षता दिखाई। इस दौरान परीक्षार्थियों ने अपने अनुभव भी साझा किए। बच्चों को परीक्षा दिलाने उनके अभिभावक भी पहुंचे।
विज्ञापन

इनके लिए अलग से बैठने की व्यवस्था कराई गई। इस दौरान विद्यार्थियों ने रीजनिंग से जुड़े प्रश्नों को करीब घंटे भर की परीक्षा में हल किया। विद्यार्थियों ने परीक्षा के दौरान अपना बेहतर प्रदर्शन किया। वहीं इस परीक्षा को लेकर उन्होंने अपनी उत्सुकता के बारे में भी बताया। विद्यार्थियों ने अमर उजाला में नेशनल ओलंपियाड की जानकारी के बाद इसके लिए आवेदन किया था। इनकी शनिवार को भी भिवानी कार्यालय में परीक्षा कराई गई।

मैं छठी कक्षा का छात्र हूं। मैंने रीजनिंग के सवालों को हल किया है। मैं इससे पहले भी ओलंपियाड की परीक्षा दे चुका हूं। लेकिन अमर उजाला की इस परीक्षा में मुझे अच्छा अनुभव हुआ है। भविष्य में भी मैं अमर उजाला के इस तरह की परीक्षाओं में भागेदारी बनाता रहूंगा। - साकेत पंघाल, परीक्षार्थी।
विज्ञापन


मैं गांव चांग के बीडीएस पब्लिक स्कूल की 12वीं कक्षा की छात्रा हूं। मैं अपनी माता के साथ अमर उजाला की नेशनल ओलंपियाड परीक्षा देने आई हूं। मुझे पहली बार इस तरह की परीक्षा में अच्छा लगा है। इससे मैं भविष्य की प्रतियोगी परीक्षाओं की भी बेहतर ढंग से तैयारी कर पाऊंगी। -पारुल, परीक्षार्थी।

मैं डीएपी पुलिस पब्लिक स्कूल में सातवीं कक्षा का छात्र हूं। पहली बार मैंने अमर उजाला की नेशनल ओलंपियाड की परीक्षा दी है। मेरे घर पर अमर उजाला अखबार आता है। उसी में मैंने इसकी जानकारी पढ़ी थी। इस परीक्षा में बैठने के बाद मुझे अच्छा लगा है। भविष्य में भी मैं इस तरह की गतिविधियों में शामिल होता रहूंगा।
-पुनीत काजल, परीक्षार्थी।

मैं केएम पब्लिक स्कूल में छठी कक्षा की छात्रा हूं। मैं अमर उजाला की नेशनल ओलंपियाड में पहले भी परीक्षा दे चुकी हूं। मुझे इस तरह की गतिविधियों में शामिल होना अच्छा लगता है। मैं भविष्य में भी इस तरह के आयोजनों का हिस्सा बनना चाहूंगी। -हर्षिता, परीक्षार्थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें