फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: होनहारों ने दी अमर उजाला के नेशनल ओलंपियाड की परीक्षा

Fri, 31 Jan 2025 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
​भिवानी में परीक्षा देते विद्यार्थी। 
विज्ञापन
भिवानी। अमर उजाला की ओर से भिवानी कार्यालय में नेशनल ओलंपियाड की परीक्षा का आयोजन कराया गया। इसमें विभिन्न आयु और कक्षा वर्ग के विद्यार्थी भाग ले रहे हैं। इस दौरान इन बच्चों के अभिभावकों ने भी अनुभव साझा किए।
विज्ञापन

इस परीक्षा में शामिल विद्यार्थियों का कहना है कि उन्हें इस परीक्षा में अच्छा अनुभव हुआ। इस तरह की परीक्षा वे पहले भी देते रहे हैं, लेकिन अमर उजाला की ओलंपियाड परीक्षा में पहली बार बैठने का अवसर मिला। अपने अनुभव साझा करते हुए अभिभावकों ने कहा कि जरूरी सूचनाएं और अति महत्वपूर्ण जानकारी देने में अमर उजाला सदैव अग्रणी रहा है। बच्चों के चहुमुखी विकास के लिए भी इस तरह के आयोजन समय-समय पर करता रहता है। इससे बच्चों को बेहतरीन मंच मिल रहा है।

सृजन सम्मान के लिए खिलाड़ियों का पंजीकरण शुरू, कार्यक्रम 3 कोे

भिवानी। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना चुके होनहार खिलाड़ियों को पहली बार सृजन सम्मान मिलेगा। इसके लिए अमर उजाला की ओर से उन्हें सम्मानित किया जाएगा। देवसर मोड़ स्थित दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल के प्रांगण में तीन फरवरी को सुबह 10 बजे इस कार्यक्रम का रंगारंग आगाज होगा। समारोह में सम्मान पाने के लिए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल जगत में उपलब्धि पाने वाले होनहार पंजीकरण करा रहे हैं। इस आयोजन में भिवानी जिले के सभी द्रोणाचार्य अवॉर्डी, अर्जुन अवॉर्डी और भीम अवॉर्डी भी सम्मानित किया जाएगा। इस आयोजन में भिवानी जिले के खिलाड़ी भाग लेने के लिए नीच दिए गए स्कैनर को स्कैन करके अपनी पूरी जानकारी फॉर्म में भर कर भेजें या https://forms.gle/kz4qKhHsWPnu3Cvr8 पर क्लिक करके अपना विवरण दर्ज करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें