फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रत्येक महिला को अधिकारों के प्रति सजग रहना चाहिए : मीना परमार

Mon, 14 Sep 2026 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
कार्यक्रम में महिलाओं को सम्बो​धित करती मीना परमार। स्त्रोत डीपीईआरओ
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भिवानी। राजीव गांधी राजकीय महिला महाविद्यालय में रविवार को प्रतिभा खोज कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसका उद्देश्य छात्राओं की प्रतिभाओं को पहचानना और उन्हें उचित मंच देना था।
हरियाणा राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष मीना परमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। राजकीय महाविद्यालय बौंद कलां दादरी की प्राचार्य डॉ. श्वेता विशेष अतिथि थीं। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. त्रिलोक चंद ने अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन

मीना परमार ने कहा कि प्रत्येक महिला को अपने अधिकारों के प्रति सजग और आत्मविश्वासी होना चाहिए। उन्होंने छात्राओं से अन्याय, शोषण या उत्पीड़न के विरुद्ध आवाज उठाने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि समस्या पर हरियाणा राज्य महिला आयोग के समक्ष शिकायत की जा सकती है।
विज्ञापन

प्रतिभा और सुरक्षा के प्रति जागरूकता :डॉ. श्वेता ने छात्राओं को अपनी प्रतिभा पहचानने और उसे निखारने के लिए प्रेरित किया। महिला थाना की एसएचओ बबीता ने छात्राओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें