फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: खांसी, जुकाम व बुखार को गंभीरता से लें, हो सकता है निमोनिया

विज्ञापन
अस्पताल में मरीजों की भीड़
विज्ञापन
भिवानी। शहर के जिला नागरिक अस्पताल में रविवार को अवकाश होने के कारण निजी अस्पतालों व इमरजेंसी में लोग उपचार करवाते दिखे। वहीं चिकित्सकों के अनुसार, सर्दी में बच्चों और बुजुर्गों में होने वाली खांसी, जुकाम और बुखार को गंभीरता से लें। उन्होंने बताया कि तीन से चार दिन अगर ये लक्षण रह जाते हैं तो हल्के में न लें। ये निमोनिया के लक्षण भी हो सकते हैं।
विज्ञापन


निमोनिया होने पर बच्चों में सांस लेने में परेशानी व छाती जाम होने जैसे लक्षण भी आ जाते हैं। खांसी होने पर तुरंत उपचार शुरू करें। इस मौसम में बच्चों को गर्म कपड़े से ढक कर रखें। सफाई का पूरा ख्याल रखें। खान पान का विशेष ध्यान रखें। निमोनिया से बचने के लिए टीकाकरण अवश्य करवाएं। गौरतलब है कि सर्दी व मौसम में बदलाव के साथ ही दिन में तेज धूप व शाम को ठंड बढ़ने से समस्या आ रही है। रोग प्रतिरोधक क्षमता व बुजुर्ग लोगों के साथ बच्चों में ये समस्या देखी जा रही है। चिकित्सकों के अनुसार, ऐसे मरीजों को सावधानी बरतने की जरूरत है।



रविवार शाम को छाए बादल शहर में रविवार को मौसम साफ रहा। दिनभर तेज धूप रही। वहीं शाम को आसमान में बादल छाए व हवा चलनी शुरू हुई। मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, शहर का अधिकतम तापमान 23.0 व न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। रविवार को स्कूलों को अवकाश के कारण पार्कों में बच्चे दिनभर झूलों पर मस्ती करते दिखे। वहीं लोग भी पार्कों में धूप में बैठकर आराम करते दिखे। शाम को अचानक चली हवा के बाद मौसम में बदलाव हुआ। इस तरह से बदलता मौसम लोगों के स्वास्थ्य को प्रभावित करता है।
विज्ञापन




निमोनिया होने पर बच्चों में टीकाकरण जरूर करवाएं। खांसी व जुकाम जैसे लक्षणों को हल्के में न लें। अगर बच्चे में इस तरह के लक्षण दिखते हैं तो तुरंत चिकित्सक से परामर्श कर उपचार शुरू करें।
विज्ञापन


- डॉ. रीटा सिसोदिया, बाल रोग विशेषज्ञ, जिला नागरिक अस्पताल भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें