लोहारू। 76वां गणतंत्र दिवस समारोह चौधरी देवीलाल खेल स्टेडियम में समारोह पूर्वक मनाया गया। इसमें भिवानी के विधायक घनश्याम दास सराफ ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए तिरंगा फहराया। इससे पहले उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री, डॉ. भीमराव आंबेडकर, शहीद भगत सिंह की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
गणतंत्र दिवस समारोह में ठुकराल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल, आदर्श प्ले स्कूल, ज्ञान कुंज स्कूल, राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय के विद्यार्थियों ने देशभक्ति और हरियाणवी संस्कृति पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इससे पहले चौधरी बंसीलाल, राजकीय कन्या महाविद्यालय की एनसीसी टीम और पुलिसकर्मियों की टुकड़ियों ने परेड में हिस्सा लिया और स्कूली विद्यार्थियों ने आकर्षक पीटी शो प्रस्तुति किया।
कार्यक्रम में शहीदों के परिजनों और बेहतर सेवाएं देने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में वाइस चेयरमैन सुनीता जांगड़ा, डीएसपी भारत भूषण, तहसीलदार नवनीत, नायब तहसीलदार शेखर नरवाल, बीडीपीओ धर्मपाल, सचिव तेजपाल तंवर, एसडीओ दिलबाग सिंह, प्राचार्य प्रो मुकेश चहल मौजूद रहे।
सूर्या यूथ ब्रिगेड कीलाइब्रेरी में फहराया तिरंगा
चांग। सूर्या यूथ ब्रिगेड लाइब्रेरी में 76वां गणतंत्र दिवस मनाया गया। ब्रिगेड के प्रधान मुकेश परमार के नेतृत्व में लाइब्रेरी परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। सूर्या यूथ ब्रिगेड प्रधान मुकेश परमार ने कहा कि हमारा संविधान 2 साल 11 महीने 18 दिन में बनकर तैयार हुआ। इसे आज के ही दिन लागू किया गया था। संविधान ने हमें मौलिक अधिकारों के साथ-साथ मौलिक कर्तव्य भी दिए हैं। इस अवसर पर योगेश जांगड़ा, सुनील प्रजापती, विजय कुमार, अनूप प्रताप मौजूद रहे।
एचसीएम अधिकारी भारती जांगड़ा ने फहराया तिरंगा
चांग। गांव चांग के राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 76वां गणतंत्र दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर गांव चांग की एचसीएस अधिकारी भारती जांगड़ा ने स्कूल में तिरंगा झड़ा फहराया।
स्कूल पहुंचने पर स्कूल प्राचार्या सारिका ने भारती जांगड़ा का स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान मंच संचालन स्कूल प्रवक्ता सोनू लांबा ने किया। भारती ने बताया कि हम महान स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान की बदौलत ही हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं। इस अवसर पर एसएमसी प्रधान हरिचंद जांगड़ा, प्राइमरी हेड हरिचंद, उप प्रधान हट्टी सिंह, रामअवतार जांगड़ा, टेकचंद ग्रेवाल मौजूद रहे।