फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुष्मान योजना: जांच करवाने आए मरीजों में मिले बीपी, शुगर और कुपोषणों के लक्षण

विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में स्वास्थ्य की जांच करवाने पहुंचें आयुष्मान योजना के लाभार्थी। संवाद - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। निरोगी हरियाणा अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग द्वारा पात्र सदस्यों के स्वास्थ्य की जांच की जा रही है। इसमें उच्चतम रक्तचाप, शुगर और कुपोषण के मरीज सामने आए हैं। इनकी जांच के बाद चिकित्सकों ने दवा भी शुरू कर दी है, जो निशुल्क रहेगी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से नागरिक अस्पताल के आयुष विभाग के भवन में रोजाना शिविर लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

दो दिन में कुल 282 पात्र आए, जिनमें से 40 बीमार मिले। मंगलवार को कुल 215 लोगों की जांच की, जिसमें से 19 लोगों के स्वास्थ्य में दिक्कत मिले, जिनका उपचार शुरू किया है। जबकि बुधवार को कुल 67 का स्वास्थ्य जांचा, जिनमें 21 लोग बीमार मिले। इस योजना के तहत जिला भिवानी में पांच लाख 21 हजार लोगों के स्वास्थ्य की जांच की जाएगी। अंत्योदय परिवारों का हर दो साल में चेकअप किया जाएगा और डाटा ऑनलाइन किया जाएगा।
मंगलवार को 19 मरीजों में से 13 को उच्चतम रक्तचाप, चार को शुगर, दो बच्चों में कुपोषण के मिले हैं। जबकि बुधवार को मिले 21 मरीजों में से 17 को उच्चतम रक्तचाप, तीन को शुगर और एक बच्चे में कुपोषण मिला। इनकी जांच करवाने के बाद नागरिक अस्पताल से ही चिकित्सकों ने दवा देकर उपचार शुरू कर दिया है। हालांकि योजना के पात्र निजी अस्पतालों से भी निशुल्क उपचार ले सकते है, जिसके लिए उनका अस्पताल में भर्ती होना आवश्यक है।
विज्ञापन

जिन मरीजों के स्वास्थ्य में गड़बड़ी मिली है उनकी विशेषज्ञ चिकित्सकों से दवा शुरू करवाई है। योजना के पात्रों से अपील है कि वे अपना गोल्डन कार्ड लेकर अस्पताल में आए और जांच करवा लें ताकि अगर उन्हें कोई बीमारी मिलती है तो उसका उपचार हो सकें। नागरिक अस्पताल सहित पोर्टल पर अपलोड पैनाल के निजी अस्पतालों में भी उपचार की सेवा निशुल्क रहेंगी।
विज्ञापन

- डॉ. कृष्ण कुमार, उप सिविल सर्जन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें