फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: घुसकानी के राजकीय उच्च विद्यालय में बेटियों का मनाया सामूहिक जन्मदिन

विज्ञापन
गांव घुसकानी के राजकीय उच्च विद्यालय में छात्राओं का जन्मदिन मनाते स्टाफ सदस्य। विज्ञप्ति - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। गांव घुसकानी स्थित राजकीय उच्च विद्यालय में नवंबर में जन्मी सभी छात्राओं का जन्मदिन एक साथ मनाया गया। मंगलवार को स्कूल की पांच बेटियां ज्योति शर्मा, मीनू, दीक्षा, कोमल, सिल्की का सामूहिक जन्मदिन केक काटकर मनाया गया। इस मौके पर उन्हें लेखन सामग्री भी वितरित की गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान स्कूल की छात्रा कविता, वंशिका निधी, प्रियंका व प्रिया राठी ने गुरुजनों से की मन की बात की। शारीरिक शिक्षक विनोद पिंकू ने कहा कि घुसकानी स्थित राजकीय उच्च विद्यालय में मंगलवार को नवंबर माह में जन्मी व स्कूल में शिक्षा ग्रहण करने वाली छात्राओं का जन्मदिन मनाकर इस अभियान की शुरुआत की गई है। मुख्याध्यापक मुकेश सांगवान ने शारीरिक शिक्षक विनोद पिंकू के इस अभियान की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को बेटी का सम्मान करना चाहिए। इस अवसर पर लक्ष्मी देवी, अनिल शर्मा, गुड्डी देवी, कृष्णा सिवाच, सुरेंद्र मुख्य शिक्षक, जोगेंद्र सिंह, सुनील गिल, संदीप दुग्गल, ममता देवी, परवेश कुमारी, विजेंद्र कंप्यूटर शिक्षक, नवीन एलए, महिपाल सिंह व रामोतार मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें