फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्विफट ने बाइक में मारी टक्कर, बाइक सवार एक युवक की मौत व एक पीजीआई रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। जूई में स्विफ्ट ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर जूई पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और बुधवार को जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। मृतक की पहचान ढाणी शंकर निवासी गौरव के रूप में हुई है। पुलिस ने परिजन सतीश के बयान पर स्विफ्ट चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में मृतक का परिजन सतीश ने बताया कि उसका चचेरा भाई का लड़का गौरव मंगलवार शाम करीब साढ़े छह बजे बाइक पर जूई स्थित एटीएम से रुपये निकालने के लिए गया था। गौरव के साथ उसका दोस्त जोगेंद्र भी था। जब वो जूई स्थित माता मसानी के मंदिर के समीप पहुंचे तो तेज रफ्तार से आ रही एक स्विफ्ट ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक स्विफ्ट के नीचे जा घुसी। घटना की सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और राहगीरों की मदद से बाइक सवार दोनों युवकों को जिला नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने गौरव को मृत घोषित कर दिया। जबकि जोगेंद्र को प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और देर रात होने के कारण पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवा दिया। पुलिस ने बुधवार सुबह शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस जांच अधिकारी सुभाष ने बताया कि परिजन के बयान पर स्विफ्ट चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें