फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: संदिग्ध अल्ट्रासाउंड केंद्रों की होगी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। लघु सचिवालय स्थित डीआरडीए सभागार में डीसी साहिल गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में लिंगानुपात सुधार के लिए निगरानी बढ़ाने और संदिग्ध अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर छापेमारी करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने विशेष रूप से कम लिंगानुपात वाले सीएचसी क्षेत्रों के गांवों में सख्त निगरानी सुनिश्चित करने को कहा।
विज्ञापन


बैठक में डीसी साहिल गुप्ता ने निर्देश दिए कि स्वास्थ्य विभाग पंचायत प्रतिनिधियों के साथ तालमेल बनाकर काम करे। गर्भवती महिलाओं के पंजीकरण से लेकर बच्चे के जन्म तक निगरानी की जिम्मेदारी निभा रहीं महिला एवं बाल विकास विभाग में कार्यरत सहेलियों को अधिक सतर्क रहने के लिए कहा गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि किसी स्तर पर निगरानी में लापरवाही पाई जाती है तो संबंधित सहेलियों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

समीक्षा के दौरान डीसी ने बताया कि सीएचसी जमालपुर, धनाना और कैरू के अंतर्गत आने वाले गांवों में लिंगानुपात अन्य सीएचसी क्षेत्रों की तुलना में कम है जो चिंता का विषय है। उन्होंने इन क्षेत्रों में विशेष ध्यान देते हुए निगरानी और सख्ती बढ़ाने के निर्देश दिए। डीसी ने कहा कि गर्भवती महिला के पंजीकरण से लेकर बच्चे के जन्म तक सभी रिकॉर्ड दुरुस्त रखना जरूरी है। लिंगानुपात सुधार के लिए स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग और पुलिस विभाग को आपसी समन्वय के साथ काम करना होगा। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि गर्भपात के मामलों की गहन जांच करवाई जाए, संदिग्ध अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर छापेमारी की जाए और अवैध एमटीपी किट की बिक्री पर सख्ती से रोक लगाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें