फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: शहर के 31 वार्डों में 90 दिन में तैयार होगी सर्वे रिपोर्ट, पांच कंसल्टेंट ने जताई कार्य की इच्छा

विज्ञापन
विज्ञापन
संजय वर्मा
विज्ञापन

भिवानी। शहर के 31 वार्डों में पुरानी डैमेज सीवर लाइनों को बदलने के साथ-साथ बाहरी कॉलोनियों में नई सीवर और पेयजल लाइन डालने के कार्यों की 90 दिन में सर्वे रिपोर्ट तैयार होगी। सर्वे के लिए पांच कंसल्टेंट ने कार्य की इच्छा जताई है। इसकी रिपोर्ट भी जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों ने मुख्यालय को भेज दी है। इन पांचों में से जिस कंसल्टेंट के कम रेट और कार्य का अनुभव अच्छा होगा, उसे ही शहर में सर्वे की जिम्मेदारी मिलेगी। इतना ही नहीं शहरी दायरे की कॉलोनियों में अधिकृत दायरे में आने के बाद ही नई सीवर और पेयजल लाइनों के डालने का काम शुरू हो पाएगा।
मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद अमरूत द्वितीय चरण का काम अब जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग खुद कराएगा। जबकि प्रथम फेज का काम नगर परिषद के तहत थर्ड पार्टी से कराया गया था। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग खुद शहरी दायरे में डैमेज सीवर लाइन को बदलने, नई सीवर और पानी की पाइप लाइन डालने के कार्य का जिम्मा उठाएगा। भिवानी शहर के सभी 31 वार्डों में करीब चार दशक पुरानी डैमेज हो चुकी सीवर और पेयजल लाइनों को बदला जाना है। इसी के साथ शहर की बाहरी दायरे की अधिकृत कॉलोनियों में नई पानी और सीवर की लाइन भी डाली जानी है। इस कार्य का सर्वेक्षण जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा कराया जाएगा। जिसके लिए पांच कंसल्टेंट ने सर्वेक्षण के लिए इच्छा जताई है। ये कंसल्टेंट शहर में जहां-जहां पानी और सीवर लाइन की बदली करने या नई डालने की जरूरत है उन हिस्सों की लंबाई और क्षेत्रफल का सर्वेक्षण कर रिपोर्ट जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग को सौंपेगा। जिसके बाद जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारी उसकी डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार करेंगे। जिस पर सरकार से बजट की मांग भेजी जाएगी। फिलहाल सर्वेक्षण के लिए कंसल्टेंट का चयन करने का मसौदा मुख्यालय भेजा गया है। जिस पर 15 दिन के अंदर सर्वेक्षण के लिए कंसल्टेंट का चयन होने की उम्मीद जताई जा रही है। संवाद
विज्ञापन


अधिकृत दायरे में आने पर ही मिलेगी सीवर और पेयजल की सुविधा
भिवानी शहर का बाहरी क्षेत्रफल काफी बढ़ गया है। बाहरी दायरे में काफी कॉलोनियां पिछले दो दशकों में आबाद हुई हैं। इन कॉलोनियों के लोग अब पानी और सीवरेज की सुविधाओं की मांग भी करने लगे हैं। ऐसे में जिन कॉलोनियों को अधिकृत किया है, फिलहाल उनमें ही ये सुविधाएं मिलेंगी। जबकि शहर में 10 से अधिक कॉलोनियों को अधिकृत किए जाने का मसौदा सरकार के समक्ष है। जब तक उन्हें स्वीकृति नहीं मिलती तब तक इन कॉलोनियों में जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग नई पानी और सीवर की लाइन नहीं डालेगा।

शहर की ये कॉलोनियां जल्द होंगी अधिकृत
शहर का उत्तम नगर, डाबर कॉलोनी, टिब्बा बस्ती, बैंक कॉलोनी फेज तीन, देवनगर कॉलोनी, राजीव कॉलोनी, नेताजी नगर, शास्त्री नगर, सूर्या नगर सहित करीब 10 कॉलोनियां शामिल हैं। जिन्हें जल्द शहरी दायरे के वार्डों की अधिकृत कॉलोनियों में शामिल किया जाएगा। इन कॉलोनियों के आसपास भी काफी क्षेत्रफल में नई कॉलोनियां विकसित हो रही हैं। जिन्हें अधिकृत नहीं किया जाएगा। क्योंकि सरकार ने नई कॉलोनियों को अधिकृत करने पर प्रतिबंद लगा दिया है। वहीं इन कॉलोनियों में भूमि खरीद और बिक्री पर रजिस्ट्री भी बंद कर दी है।
विज्ञापन


शहर में डैमेज और नई सीवर एवं पेयजल लाइन डालने का कार्य अमरूत द्वितीय चरण में विभाग खुद कराएगा। इसके लिए विभाग सर्वे कराएगा। सर्वे के लिए कंसल्टेंट का चुनाव की प्रक्रिया चल रही है। जिसका मसौदा मुख्यालय को भेजा है। सर्वे के बाद ही डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार कर सरकार से बजट मांगा जाएगा। फिर काम शुरू कराएंगे।
- सुनील कुमार, कार्यकारी अभियंता, शहरी सीवरेज शाखा
जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें