फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: भिवानी, तोशाम और लोहारू बार में वर्क सस्पेंड, आज भी रहेगा काम ठप

विज्ञापन
धरना देने पहुंचे भिवानी बार एसोसिएशन के अधिवक्ता।
विज्ञापन
भिवानी। दिल्ली कोर्ट में अधिवक्ता की हत्या और एडवोकेट प्रोटेक्शन बिल लागू करने की मांग को लेकर बुधवार को भिवानी, तोशाम और लोहारू बार में अधिवक्ताओं ने वर्क सस्पेंड रखा। भिवानी बार एसोसिएशन ने वीरवार को भी वर्क सस्पेंड का एलान किया है।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं के वर्क सस्पेंड से भिवानी न्यायालय में कामकाज प्रभावित हुआ। वहीं अधिवक्ताओं ने भी एडवोकेट प्रोटेक्शन बिल लागू किए जाने की मांग पुरजोर से उठाई। भिवानी बार एसोसिएशन के प्रधान सत्यजीत पिलानिया ने कहा कि लंबे अर्से से अधिवक्ताओं की एडवोकेट प्रोटेक्शन बिल लागू किए जाने मांग रही है, लेकिन इस मांग को अभी तक पूरा नहीं किया गया है। सत्यजीत पिलानिया ने कहा कि दिल्ली कोर्ट में अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या किए जाने की घटना निंदनीय और वकीलों की सुरक्षा पर बहुत बड़ा सवाल खड़ा कर रही है। ऐसे में एडवोकेट प्रोटेक्शन बिल लागू करना बहुत जरूरी हो गया है। उन्होंने कहा कि वीरवार को भी बार में वर्क सस्पेंड रखा जाएगा। इस मौके पर जिला बार एसोसिएशन प्रधान सत्यजीत पिलानिया, उपप्रधान संजय महता, ऑडिटर अरवींद बैरान, लाईब्रेरियन ज्योति तंवर, प्रवक्ता सुनील चौहान, पूर्व सचिव संजय तंवर, विजय गढवाल, अशोक नेहरा, रघुवीर रंगा, पूनम सांगवान, राकेश तंवर, कृष्ण मलिक, संजय तंवर गुजरानी, अमित दुल, पवन परमार, अनिल साहू, मुकेश गुलिया, मनिंदर तंवर उपस्थित रहे।

वकीलों की सुरक्षा के लिए कानून लाना जरूरी : श्योराण
तोशाम। तोशाम बार एसोसिएशन के वकीलों ने एडवोकेट प्रोटेक्शन बिल लागू करने की मांग को लेकर बुधवार को वर्क सस्पेंड रखा। बार एसोसिएशन के तोशाम के प्रधान सत्यवान श्योराण ने कहा कि कई बार देखा गया है कि वकीलों पर अदालत परिसर में या बाहर हमले हो जाते हैं। इसके लिए कानून में बदलाव या नया कानून लाने की जरूरत है। उन्होंने मांग की कि जिस तरह से प्रशासनिक तंत्र में अधिकारियों के संरक्षण की व्यवस्था होती है उसी तर्ज पर वकीलों के लिए भी एडवोकेट प्रोटेक्शन बिल के माध्यम से यह व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन


लोहारू में बार का दो दिन वर्क सस्पेंड
लोहारू। लोहारू बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट सुरेंद्र चौधरी की अध्यक्षता में बार सभागार में अधिवक्ताओं की बैठक हुई। बैठक में अधिवक्ताओं ने दो दिन का वर्क सस्पेंड करने का निर्णय लिया। जिसमें अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट बिल पर चर्चा की गई और बार काउंसिल ऑफ पंजाब एंड हरियाणा द्वारा तैयार किए गए बिल के प्रारूप की प्रतियां बांटी गई। इसके लिए अधिवक्ताओं के सुझाव भी मांगे गए। प्रधान सुरेंद्र चौधरी ने बताया कि बैठक में सर्व सम्मति से अधिवक्ताओं ने दिल्ली में एक अधिवक्ता की निर्मम हत्या के मामले में निंदा प्रस्ताव पारित किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें