फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: 17.59 ग्राम हेरोइन के मामले में सप्लायर गिरफ्तार, एक दिन के रिमांड पर लिया

Wed, 07 Oct 2026 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। एंटी नारकोटिक्स सेल ने सोमवार को 17.59 ग्राम हेरोइन उपलब्ध करवाने के मामले में अमित निवासी राजीव नगर, तोशाम को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी अमित को मंगलवार को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन

एंटी नारकोटिक्स सेल ने 18 सितंबर को विक्रम निवासी राजीव नगर, तोशाम को 17.59 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया था। इस संबंध में थाना तोशाम में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज किया गया था। पूछताछ में विक्रम ने पुलिस को बताया कि हेरोइन उसे अमित ने उपलब्ध करवाई थी।
अभियोग में कार्रवाई करते हुए सेल के एएसआई जसवंत सिंह ने पांच अक्तूबर को अमित को तोशाम से गिरफ्तार किया। पूछताछ में अमित ने पुलिस को बताया कि उसने गंगवा निवासी एक व्यक्ति से हेरोइन लेकर विक्रम को उपलब्ध करवाई थी। अब पुलिस उसके बताए स्रोत और सप्लाई नेटवर्क की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता अभिषेक यादव ने बताया कि रिमांड अवधि में आरोपी से मादक पदार्थ खरीदकर लाने के स्रोत, सप्लाई नेटवर्क और खरीद-फरोख्त से जुड़े अन्य व्यक्तियों के बारे में गहनता से पूछताछ की जाएगी। मामले में संलिप्त अन्य आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए भी पुलिस आगामी कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें