फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: सबमर्सिबल मोटर निकालते समय धंसी मिट्टी, जेसीबी की मदद से निकाला बाहर

Fri, 20 Sep 2024 03:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
गांव बलियाली कुंई में धंसे व्यक्ति को जेसीबी मशीन की मदद से बाहर निकालते ग्रामीण।
विज्ञापन
बवानीखेड़ा। गांव बलियाली में एक व्यक्ति अपने घर में बनी कुई से सबमर्सिबल की मोटर निकाल रहा था। उसी समय कच्ची बालू रेत नीचे धंस गया। इसके कारण वह व्यक्ति कुई में फंस गया। दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उसे कुई से बाहर निकाला गया। घायल व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के लिए सुई के राजकीय चिकित्सालय ले जाया गया।
विज्ञापन

दरअसल, गांव बलियाली के वार्ड 10 में पेट्रोल पंप के पीछे राजकीय प्राथमिक पाठशाला के पास राजू (35) सुबह लगभग नौ बजे अपने घर में दो पड़ोसियों के साथ कुई से सबमर्सिबल की मोटर निकाल रहा था। राजू कुई के अंदर गया हुआ था। वहीं दोनों पड़ोसी बाहर खड़े होकर मोटर निकालने में मदद कर रहे थे। तभी कुई के नीचे बालू रेत की कच्ची तलहटी होने के कारण मिट्टी नीचे धंस गई। शोर सुनकर घटनास्थल पर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इस मोटर को बाहर निकालने के लिए तीन लोग कार्य कर रहे थे। राजू नीचे तलहटी में व दो बाहर थे। मिट्टी खिसकने से बाहर वाले सुरक्षित बच गए। लेकिन राजू नीचे धंस गया। राजू को करीब दो घंटे के बाद आसपास के लोगों के सहयोग व जेसीबी मशीन से बाहर निकाला गया। जिसे निकालने के लिए घर के गेट को तोड़ा गया। बाहर निकालने के बाद राजू को सामान्य अस्पताल लाया गया। जिसे प्राथमिक उपचार के लिए सुई के सरकारी अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें