फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: मिक्सर का करंट लगने से प्रवासी व्यक्ति की मौत

Fri, 20 Sep 2024 03:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। शहर के कीर्ति नगर कॉलोनी में किराये के मकान में रहने वाले एक प्रवासी व्यक्ति की मिक्सर का करंट लगने से मौत हो गई। परिजन उसे तत्काल जिला नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे थे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं मामले की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

मूल रूप से अमेठी के शंकर तिवारीपुरा निवासी दीपक (28) दो साल से शहर के कीर्तिनगर कॉलोनी में परिवार के साथ रह रहा था। वीरवार सुबह दीपक घर के अंदर मिक्सर से कुछ काम कर रहा था कि इसी दौरान उसे करंट लगा। बेसुध हालत में परिजन उसे लेकर जिला नागरिक अस्पताल पहुंचे( जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक दीपक के भाई राहुल ने बताया कि दो साल पहले ही वे यहां काम के लिए भिवानी आए थे। दीपक का एक बेटा भी है। सब्जी मंडी पुलिस चौकी के जांच अधिकारी ने शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया वहीं मृतक के भाई के बयान दर्ज कर इस संबंध में इत्तफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें