फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: सुनील वर्मा नंबरदार बने मुए थाई खेल संघ हरियाणा के वाइस चेयरमैन

Thu, 08 May 2025 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। मुए थाई खेल संघ हरियाणा के महासचिव सोमबीर वशिष्ठ ने भाजपा नेता सुनील वर्मा नंबरदार को मुए थाई खेल संघ हरियाणा का वाइस चेयरमैन नियुक्त किया है। उन्होंने अपनी नियुक्ति पर प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, खेल मंत्री गौरव गौतम, सांसद धर्मबीर सिंह, पूर्व चेयरमैन मुकेश गौड़, खेल संघ के अध्यक्ष राहुल राणा, खेल संघ के महासचिव सोमबीर वशिष्ठ एवं कुलदीप शतरंज का आभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन

नवनियुक्त प्रदेश वाईस चेयरमैन नंबरदार ने कहा कि हरियाणा में नायब सिंह की सरकार ने खेलों को नया हब बनाया है। हरियाणा के अनेक खिलाड़ियों ने ओलंपिक मेडल जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि मुए थाई खेल संघ को बढ़ावा देने के लिए पूरे प्रदेश में जिला स्तर पर एसोसिएशन का विस्तार किया जाएगा। शीघ्र ही प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी एवं खेल मंत्री गौरव गौतम से मिलकर राज्यस्तरीय खेल करवाए जाएंगे।
नंबरदार इससे पूर्व अनेक खेल एसोसिएशनों से जुड़े हुए हैं। वे हरियाणा क्रिकेट दिव्यांग एसोसिएशन, प्रदेश बास्केटबाल, जिला तीर कमान संघ, जिला कराटे डू एसोसिएशन, हरियाणा शतरंज संघ आदि एसोसिएशनों से भी जुड़े रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें