फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: चौधरी सुरेन्द्र सिंह खेल परिसर में होगा उपमंडलस्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह

Tue, 05 Aug 2025 10:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
तोशाम। एसडीएम कार्यालय में मंगलवार को उपमंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह को ले कर तैयारियां पूरी करने के लिए एसडीएम रवि मीणा ने अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों के लिए जिस भी विभाग को जो दायित्व दिया गया है उसे निर्धारित समय पर पूरा करना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

समारोह के लिए पार्किंग, वेलकम गेट, परेड की स्लामी, मार्च पास्ट के लिए पुलिस विभाग और इसके लिए रिहर्सल तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए शिक्षा, पीडब्लूडी बीएंडआर विभाग, खंड विकास एवं पंचायत विभाग को जिम्मेदारियां सौंपी गई। वहीं बारिश को देखते हुए चौधरी बंसीलाल राजकीय महिला महाविद्यालय के सभागार को वैकल्पिक व्यवस्था के रुप में बनाए रखने के दिशा निर्देश दिए। बैठक में डीएसपी दलीप सिंह, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी विनोद सांगवान, बीडीपीओ सोमबीर कादियान, खंड शिक्षा अधिकारी विजय सांगवान, कैरू खंड के महेन्द्र सिंह, महिला कॉलेज के प्रिंसिपल मंजीत सिंह, सरपंच राजेश तंवर, मार्केट कमेटी की सचिव सुदेश श्योरान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें