फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: महाविद्यालयों में आज से लेट फीस के साथ होगा विद्यार्थियों का दाखिला

Thu, 25 Jul 2024 02:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। महाविद्यालयों के यूजी कोर्स के दाखिले के लिए विद्यार्थियों का रुझान बहुत ही कम देखने को मिल रहा है। ज्यादातर कॉलेजों में अभी तक 30 फीसदी सीटें खाली हैं। सबसे अधिक सीटें विज्ञान विषय में खाली है। 25 और 26 जुलाई को महाविद्यालयों में दस्तावेजों के सत्यापन के साथ-साथ दाखिला किया जाएगा। इसके बाद बची हुई खाली सीटों के लिए 27 और 29 जुलाई को फिजिकल काउंसिलिंग होगी। लेकिन वीरवार से दाखिला करवाने वाले विद्यार्थियों को लेट फीस देनी होगी। प्रतिदिन के हिसाब से लेट फीस 100 जुर्माना लगेगा।
विज्ञापन


दरअसल, महाविद्यालयों में दाखिला प्रक्रिया लगभग समाप्त होने को है। परंतु अभी भी कई कॉलेज ऐसे हैं जहां पर 30 प्रतिशत के लगभग सीटें खाली पड़ी है। इसी के साथ ही आज से जो भी विद्यार्थी अपना दाखिला करवाएंगे उन्हें लेट फीस पर जुर्माना देना होगा। यह जुर्माना प्रतिदिन के हिसाब से बढ़ता ही जाएगा। एक दिन का 100 रुपये जुर्माना तय किया गया है। फिलहाल ओपन काउंसलिंग बंद हो चुकी है और 25 और 26 तक विद्यार्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन के साथ दाखिला किया जाएगा। उसके बाद 27 जुलाई को ओपन काउंसलिंग होगी। फिर अगली काउंसिलिंग 29 जुलाई को होनी है।
चौधरी बंसीलाल बहुत तकनीक संस्थान में 50 प्रतिशत सीटें खाली
चौ. बंसीलाल राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में पहली काउंसिलिंग के बाद बुधवार तक 360 सीटों पर 50 प्रतिशत विद्यार्थियों का एडमिशन हो चुका हैं। अभी दूसरी काउंसिलिंग में नाम आने वाले विद्यार्थी 26 से 29 जुलाई तक अपना दाखिला करवा सकता है। चौ. बंसीलाल राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में ब्रांच सिविल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, कंप्यूटर इंजीनियरिंग, फूड टेक्नोलॉजी, फैशन टेक्नोलॉजी, फैशन डिजाइन और इंस्ट्यूमेंट और कंट्रोल इंजीनियरिंग सहित सभी ब्रांच में 50 फीसदी ही दाखिले हुए हैं। अभी दाखिला प्रक्रिया चल रही है। अगस्त महीने की शुरुआत से ओपन काउंसिलिंग भी होगी। इसके लिए आवेदक संस्थान में आकर अपना मैन्युअली फॉर्म अप्लाई कर रहे हैं। आवेदन करने वाले विद्यार्थियों की अनुमानित संख्या अब तक 170 हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें