फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: छात्राओं को दिलाई जरूरतमंद लोगों की मदद करने की शपथ

Sun, 09 Mar 2025 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
तोशाम के राजकीय महिला महाविद्यालय में छात्राओं को  प्राथमिक सहायता व आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण
विज्ञापन
भिवानी। जिला रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से शनिवार को तोशाम स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय में प्राथमिक सहायता एवं आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण शिविर के दौरान फर्स्ट एड प्रवक्ता रामचंद्र ने विद्यार्थियों को जीवनदायिनी विधि सीपीआर, रिकवरी पोजिशन, हड्डियों के टूट के कारण व उनके उपचार, घायल व्यक्ति को हॉस्पिटल तक ले जाने की विधियों के बारे अवगत करवाया गया।
विज्ञापन

इस दौरान छात्राओं को आपदा व बीमारी से ग्रस्त लोगों की मदद करने की शपथ दिलाई गई। जिला रेडक्रॉस सोसायटी सचिव प्रदीप कुमार ने कहा कि युवाओं को प्राथमिक सहायता का ज्ञान होना बहुत जरूरी है, वे इस ज्ञान का लाभ उठाकर किसी घायल का जीवन बचा सकते हैं। इस मौके पर यूथ रेडक्रॉस काउंसलर ज्योति बोड़वाल, मोनिका, सुशील, रामबीर, अनिल शामिल रहे।

जोगियों की धर्मशाला में टीबी जांच व जागरूकता शिविर लगाया

भिवानी। वार्ड नंबर 20 के सेवा नगर स्थित जोगियों की धर्मशाला में पार्षद प्रदीप कौशिक ने शनिवार को टीबी जांच एवं जागरूकता शिविर लगया। शिविर में चौ. बंसीलाल नागरिक अस्पताल से चिकित्सकों की टीम पहुंची।
विज्ञापन

शिविर में टीबी के 10 मरीजों की जांच कर उन्हें पोषण किट पार्षद प्रदीप कौशिक द्वारा वितरित की गई। इस मौके पर डाॅ. सोनल, रोशनलाल जोगी, आंगनबाड़ी वर्कर रोशनी शर्मा, आंगनबाड़ी वर्कर पविता भी मौजूद रहे। पार्षद प्रदीप कौशिक ने कहा कि टीबी रोग एक बेहद ही खतरनाक फेफड़ों का रोग है, लेकिन जागरूकता व सही समय पर नियमित इलाज से यह बीमारी खत्म हो सकती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें