गांव घुसकानी के राजकीय उच्च विद्यालय में बच्चों को कबाड़ से उपयोगी चीजे बनाने की कला सिखाते प
भिवानी। गांव घुसकानी स्थित शहीद कैप्टन ओपी दलाल राजकीय उच्च विद्यालय में वीरवार को जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर फालसा इको क्लब के प्रभारी व शारीरिक शिक्षक विनोद पिंकू ने विद्यार्थियों को घर में पड़े कबाड़ व प्लास्टिक से उपयोगी चीजें बनाने बारे प्रेरित व प्रशिक्षित किया।
शारीरिक शिक्षक विनोद पिंकू ने कहा कि कबाड़ से जुगाड़ एक ऐसी विधि है, जिसे हम जिंदगी के हर क्षेत्र में उपयोग में ला सकते हैं। इस तकनीकी का उपयोग हम उन चीजों को दोबारा उपयोग में लाने के लिए करते हैं, जिन्हें बेकार समझा जाता है। यह जुगाड़ तकनीकी हमें अपनी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए बहुत से संभावना प्रदान करती है।
शारीरिक शिक्षक विनोद पिंकू ने 2 लीटर की कोल्ड ड्रिंक की बोतल से पौधे लगाने के लिए छोटे गमले बनाने सिखाते हुए कहा कि कबाड़ से जुगाड़ बेकार की वस्तुओं को उपयोगी वस्तु बनाने की एक प्रक्रिया की शुरुआत है। कबाड़ से जुगाड़ न केवल हमारे पर्यावरण के संरक्षण के लिए बहुत सहायक है, बल्कि यह अनुपयोगी वस्तुओं के निपटान का भी एक सटीक उपाय है। इस मौके पर मुख्याध्यापक कृष्ण कुमार, मुकेश सांगवान, लक्ष्मी देवी, अनिल शर्मा ,अनिल शर्मा हिंदी अध्यापक, प्रवेश कुमारी विजेंद्र कंप्यूटर शिक्षक मौजूद रहे।