फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: नवाचारी प्रोजेक्ट पर विद्यार्थियों को एक लाख रुपये से किया पुरस्कृत

विज्ञापन
विज्ञापन
बवानीखेड़ा। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों फिरोज, अंकित, नरेन बाला, रोडीज और हर्ष को उनके नवाचारी बिजनेस आइडिया के अंतर्गत डोर मैट, दरी, कान्हा की ड्रेस और वूलन उत्पादों की प्रभावशाली प्रस्तुति के लिए एक लाख रुपये की सीड मनी और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार पंचकूला में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम में मिला जहां जिलास्तरीय प्रतियोगिता में विद्यालय की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया था।
विज्ञापन

विद्यालय पहुंचने पर विद्यार्थियों का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्या संतोष भाकर ने विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए प्रत्येक विद्यार्थी को 500 रुपये नकद भी प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें