फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: पदयात्रा निकाल विद्यार्थियों ने दिया स्वच्छता का संदेश

विज्ञापन
वॉकथॉन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते डीएमसी हरबीर सिंह । 
विज्ञापन
भिवानी। शहर को स्वच्छ, सुंदर और गंदगी मुक्त बनाने के उद्देश्य से स्कूली विद्यार्थियों ने पदयात्रा निकालकर स्वच्छता का संदेश दिया। शहरी स्थानीय निकाय के तत्वावधान में चौधरी सुरेंद्र सिंह मेमोरियल हुडा पार्क से आयोजित वॉकथॉन को डीएमसी हरबीर सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

डीएमसी हरबीर सिंह ने विद्यार्थियों का आह्वान करते हुए कहा कि शहर को सुंदर और स्वच्छ बनाने में सभी को अपना योगदान देना चाहिए तथा गलियों में कचरा न फेंकें। उन्होंने कहा कि शहर को गंदगी से मुक्त बनाने के लिए आमजन का सहयोग जरूरी है।
उन्होंने बताया कि शहरी स्थानीय निकाय शहर को स्वच्छ बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रहा है लेकिन स्वच्छता बनाए रखना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। सभी को अपने आसपास सफाई रखने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा एक से 15 मई तक प्रदेशभर में विशेष स्वच्छता पखवाड़ा ‘नई सोच-नया शहर, स्वच्छ हरियाणा’ के नाम से शुरू किया गया है। इस अभियान का उद्देश्य नागरिकों को अपने शहर और कस्बों को साफ-सुथरा और सुंदर बनाए रखने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे अपने घर और आसपास से ही स्वच्छता की शुरुआत करें।
मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी रिषव रंजन ने कहा कि इस विशेष पखवाड़े के दौरान शहरवासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य जनभागीदारी के माध्यम से भिवानी को स्वच्छ, सुंदर और बेहतर शहर बनाना है। जिला शिक्षा अधिकारी निर्मल दहिया ने कहा कि स्वच्छता के लिए युवा वर्ग में जागरूकता आवश्यक है और वॉकथॉन जागरूकता का सशक्त माध्यम है। वॉकथॉन हुड्डा पार्क से शुरू होकर हांसी गेट, पुराना बस स्टैंड, जेबी गुप्ता अस्पताल, सामान्य अस्पताल, न्यायिक परिसर और पुराना हाउसिंग बोर्ड रोड से होते हुए पुन: हुड्डा पार्क पहुंचकर संपन्न हुई। इसमें राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, केएम पब्लिक स्कूल, हलवासिया विद्या विहार, केसीएम आर्मी स्कूल सहित विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थी और अनेक युवा शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें