फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: भिवानी के सांगा के सरकारी स्कूल के गेट पर दिया विद्यार्थियों ने धरना, 3 साल से लंबित पड़ी साइंस लैब

Tue, 08 Sep 2026 11:11 AM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)

सार

विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों के लिए भी लैब की सुविधा तक नहीं है, कैसे भविष्य के वैज्ञानिक तैयार होंगे। सीजेपी ने सरकारी स्कूलों का निरीक्षण कर उनकी हालत को दर्शाने व सुधार कराने का अभियान चलाया हुआ है।
विज्ञापन
सीजेपी कार्यकर्ता विद्यार्थियों के साथ धरना पर बैठे - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भिवानी के गांव सांगा के सरकारी स्कूल में तीन साल से लंबित पड़ी साइंस लैब के कार्य को पूरा कराने की मांग को लेकर गेट पर विद्यार्थियों ने धरना दे दिया। धरना पर सीजेपी कार्यकर्ता विद्यार्थियों के साथ बैठे। सीजेपी के सुधीर सांगवान व लोकेश भिवानी ने कहा कि हरियाणा में सरकारी स्कूलों की हालत दयनीय बनी है, लेकिन शिक्षा विभाग कोई संज्ञान नहीं ले रहा है।

विज्ञापन


विज्ञापन


अधिकांश स्कूलों के भवन जर्जरहाल है, जहां बच्चों की जान जोखिम में है वहीं, विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों के लिए भी लैब की सुविधा तक नहीं है, कैसे भविष्य के वैज्ञानिक तैयार होंगे। सीजेपी ने सरकारी स्कूलों का निरीक्षण कर उनकी हालत को दर्शाने व सुधार कराने का अभियान चलाया हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें