एचसीएस अतुल कुमार का स्वागत करते सामाजिक मंच के सदस्य।
भिवानी। धार्मिक एवं सामाजिक मंच हालुवास की ओर से प्राथमिक विद्यालय में हरियाणा सिविल सेवा (एचसीएस) में चयनित अतुल कुमार जांगड़ा के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान अतुल कुमार ने विद्यार्थियों को मोबाइल से दूरी बनाकर किताबों पर ध्यान केंद्रित करने और कड़ी मेहनत से लक्ष्य हासिल करने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में समाजसेवी नंदकिशोर अग्रवाल मुख्य अतिथि तथा रामावतार शर्मा, हरीश कौशिक और संदीप तंवर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मंच के अध्यक्ष गजराज जोगपाल और महासचिव ईश्वर जांगड़ा ने अतुल कुमार को बधाई देते हुए कहा कि मंच समय-समय पर ऐसी प्रतिभाओं को सम्मानित करता रहता है।
इस अवसर पर ग्रामवासियों ने अतुल कुमार को फूलमालाएं पहनाकर, पुष्पगुच्छ और शॉल भेंटकर सम्मानित किया। उन्हें स्मृति चिह्न भी दिया गया। नवचयनित अतुल कुमार ने विद्यार्थियों से कहा कि वे कड़ी मेहनत करें और अपना लक्ष्य निर्धारित करें। मेहनत और लगन से सफलता जरूर मिलेगी। उन्होंने बच्चों को मोबाइल से दूरी बनाकर किताबों पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नंदकिशोर अग्रवाल ने अतुल के पिता जितेंद्र कुमार को भी शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया और उन्हें बधाई दी।