फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: विद्यार्थियों ने सेक्टर मोड़ पर जाम लगा शहर में किया प्रदर्शन, मनीषा के लिए मांगा न्याय

Tue, 19 Aug 2025 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
मनीषा हत्याकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शहर में रोष प्रदर्शन करते छात्र संगठन 
विज्ञापन
भिवानी। गांव सिंघानी की अध्यापिका मनीषा की निर्मम हत्या के एक सप्ताह बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से गुस्साए विद्यार्थियों ने सोमवार सुबह दस बजे शहर के सेक्टर 13 और 23 के मोड़ पर जाम लगा दिया। करीब एक घंटे तक जाम के बाद छात्रों ने शहर में प्रदर्शन करते हुए डीसी कार्यालय पर पहुंचकर प्रशासन को चेतावनी भरा ज्ञापन सौंपा। इस दौरान छात्रों ने सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मांग उठाई कि बेटी मनीषा के हत्यारों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए।
विज्ञापन

जाम खुलवाने के लिए मौके पर सिटी थाना प्रभारी सत्यनारायण शर्मा पहुंचे और छात्रों को समझाकर जाम खुलवाया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में विद्यार्थी शामिल हुए। हाथों में तख्तियां और बैनर लिए छात्रों ने नारे लगाए और न्याय की गुहार लगाई। छात्र नेता प्रवीण बूरा, जयदीप ग्रेवाल (इनसो), रोहित बूरा (एबीवीपी), चिंटू लेघां और नितिन सैन ने कहा कि एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी आरोपियों का पकड़ा न जाना सरकार और प्रशासन की घोर नाकामी है।
छात्र नेताओं ने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि एक अध्यापिका की हत्या हो जाती है और पुलिस अब तक हत्यारों तक नहीं पहुंच पाई। इस घटना से पूरे क्षेत्र में भय और आक्रोश का माहौल है। लोगों का धैर्य जवाब देता जा रहा है और यदि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर बेटी को न्याय नहीं दिया गया तो आंदोलन और भी व्यापक और उग्र हो सकता है।
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने दो टूक कहा कि यदि अगले कुछ दिनों में कोई गिरफ्तारी नहीं होती है तो वे अपना आंदोलन और तेज करेंगे। इस वारदात ने एक बार फिर प्रदेश में महिला सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें