फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली दरों में वृद्धि के विरोध में बेमियादी धरना शुरू

Thu, 15 Oct 2015 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
बढ़ाई गई बिजली की दरें वापस लेने की मांग को लेकर संयुक्त संघर्ष समिति ने अपना आंदोलन और तेज कर दिया है। समिति ने बुधवार से लघु सचिवालय के बाहर बेमियादी धरना शुरू कर दिया। समिति को व्यापार मंडल व सब्जीमंडी की मासाखोर एसोसिएशन का समर्थन मिला।
विज्ञापन


बुधवार सुबह 10 बजे समिति ने लघु सचिवायल के बाहर अपना बेमियादी धरना आरंभ कर दिया। धरने को संबोधित करते हुए जन संघर्ष समिति के संयेाजक कुलभूषण आर्य ने कहा कि जब तक सरकार बढ़ाई गई बिजली के दरें वापस नहीं लेगी, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। धरने की अध्यक्षत समिति के अध्यक्ष जगदीश चंद्र सैनी ने की।

धरने का समर्थन देने के लिए नगर व्यापार मंडल के पदाधिकारी भानू प्रकाश, गिरधारी लाल कृष्ण, बबल, अर्जुन, प्रसाद मिढा भी पहुंचे। समर्थन करने वालों ने कहा कि सरकार ने बिजली दरों में भारी वृद्धि कर दी है और व्यापार वर्ग अनावश्यक बोझ डाल दिया। इस लिए वे संयुक्त संघर्ष समिति के अंादोलन को पूर्ण समर्थन दे रहे हैं।
विज्ञापन


उधर, सब्जीमंडी की मासाखोर एसोसिएशन ने भी समिति के आंदेालन को अपना समर्थन दिया। एशोसिएशन के प्रधान प्रेम गुर्जर और आढती एसोसिएशन के प्रधान सुशील लौटा भी बिजली दरे वापस करने की मांग की और इस आंदोलन को पूर्ण समर्थन देने का आश्वासन दिया।

धरने में जनवादी महिला समिति की जिला प्रधान संतोष देशवाल, फूल कंवर, मनरेगा यूनियन के संयोजक ओमप्रकाश कामरेड, महेंद्र ङ्क्षसह, रामफल देशवाल, फूलचंद,  सैनी कल्याण परिषद के पूर्व प्रधान राजकुमार सैनी , रामकिशन सैनी, उमेद सिंह, किसान सभा के अमीर सिंह, हीरा सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें