फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: बुजुर्ग माता-पिता से अमानवीय और असम्मानजनक व्यवहार करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

Wed, 10 Sep 2025 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। अब बुजुर्ग माता-पिता से अमानवीय और असम्मानजनक व्यवहार करने वालों की खैर नहीं। ऐसी शिकायतों पर जिला पुलिस अब कड़ा संज्ञान लेकर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगी। पुलिस अधीक्षक भिवानी सुमित कुमार ने कहा कि पुलिस प्रशासन समय-समय पर समाज में अनुशासन, सौहार्द और मानवीय मूल्यों की रक्षा के लिए निरंतर प्रयासरत है। समाज के हर वर्ग की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि हाल ही में यह पाया गया है कि कुछ लोग अपने बुजुर्ग माता-पिता के साथ अमानवीय और असम्मानजनक व्यवहार करते हैं। ऐसे आचरण न केवल सामाजिक दृष्टि से निंदनीय हैं, बल्कि यह कानूनी प्रावधानों का उल्लंघन भी हैं। पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार ने सख्त चेतावनी दी कि कोई भी व्यक्ति अपने माता-पिता या किसी बुजुर्ग के साथ असम्मानजनक व्यवहार करेगा, तो उसके विरुद्ध नियम अनुसार कड़ी और प्रभावी कानूनी कार्रवाई होगी।
उन्होंने आमजन से अपील की है कि यदि किसी भी नागरिक को अपने आसपास ऐसा कोई मामला दिखाई देता है, तो वह तत्काल अपने नजदीकी पुलिस थाना या चौकी, अथवा पुलिस हेल्पलाइन नंबर पर इसकी शिकायत दर्ज करवाए। शिकायत मिलने पर पुलिस द्वारा त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी और आरोपियों को किसी भी प्रकार की रियायत नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन


जिला पुलिस की तरफ से नागरिकों से अनुरोध किया गया है कि वे अपने बुजुर्गों के साथ मानवीय व्यवहार करें और उनके सम्मान की रक्षा करें। यह न केवल सामाजिक जिम्मेदारी है बल्कि हमारी संस्कृति और परंपराओं का मूल आधार भी है। सेवा, सुरक्षा, सहयोग के मूलमंत्र पर कार्य करते हुए जिला पुलिस भिवानी समाज में सकारात्मक माहौल बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। वहीं जिले में बुजुर्ग व्यक्ति आपातकालीन स्थिति में डायल 112 पर फोन करके तुरंत पुलिस सहायता पा सकते हैं। -सुमित कुमार, पुलिस अधीक्षक भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें