फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: तीन और चार अक्तूबर को होंगे नुक्कड़ नाटक

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। सेवा संकल्प अभियान के तहत तीन और चार अक्तूबर को जिले के विभिन्न स्थानों पर नाटक मंचन और नुक्कड़ कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कलाकार नागरिकों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ सामाजिक बुराइयों के खिलाफ जागरूक करेंगे।
विज्ञापन

डीसी साहिल गुप्ता ने बताया कि तीन अक्तूबर को सुबह 11 बजे मिरान, जुई, लोहानी, मुंढाल बस स्टैंड और पहाड़ी में कार्यक्रम होंगे, जहां नमो सेवा गाथा और अनकही कहानियों के किस्से सुनाए जाएंगे। दोपहर दो बजे सिवानी के बिश्नोई मोहल्ला मंदिर, लेघां, शहीद गुलाब सिंह पार्क बवानी खेड़ा, सोहांसड़ा और बरड़ू जोगी में आयोजन होगा।
शाम चार बजे कैरू, सिवानी के वार्ड नंबर 16, जमालपुर, कुशलपुरा और बहल के रामलीला मैदान में नाटक-नुक्कड़ कार्यक्रम होंगे। कलाकारों की ओर से सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ संदेश देने के साथ नागरिकों को योजनाओं का लाभ उठाने के लिए जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन

चार अक्तूबर को सुबह 11 बजे मुख्य चौक ईश्वरवाल, मधमाधवी, मिलकपुर बस स्टैंड, प्रेम नगर और सेक्टर-13 में कार्यक्रम आयोजित होंगे। दोपहर दो बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अजीतपुर, गुजरानी, कृष्णा कॉलोनी, माता मंदिर देवसर और सुरेंद्र सिंह स्मारक पार्क तोशाम में कार्यक्रम होंगे।
शाम चार बजे चांग, दादरी गेट, हनुमान जोहड़ी मंदिर, हुडा पार्क और तोशाम स्टेडियम में कलाकार कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। इन आयोजनों के माध्यम से नागरिकों को सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करने के साथ सामाजिक बुराइयों को दूर करने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें