फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: बेसहारा नंदियों से बढ़ा शहर में खतरा, हर रोज हो रहा घमासान

विज्ञापन
शहर के तोशाम रोड के बीच में बैठे पशु।
विज्ञापन
भिवानी। बेसहारा नंदी से शहर में खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। हर रोज बेसहारा पशुओं के बीच खाने और इलाके पर कब्जे को लेकर झगड़े हो रहे हैं जिससे जानमाल की हानि की आशंका बनी रहती है। बेसहारा नंदी के झगड़े से शहरवासी परेशान हैं वहीं नगर परिषद ने नंदी पकड़ो अभियान से मुश्किल हालात में ही तौबा कर ली है।
विज्ञापन

शहर की सड़कों पर करीब साढ़े चार हजार बेसहारा नंदियों ने बसेरा जमा लिया है जबकि जलभराव से प्रभावित आसपास के गांवों से भी पशु शहर में आ रहे हैं। मुख्य रास्तों पर रातभर बेसहारा पशु डेरा जमा कर बैठते हैं जिससे तेज रफ्तार वाहनों के लिए खतरा बढ़ गया है।
भिवानी शहर और आसपास के गांवों से आए बेसहारा पशु मुख्य रास्तों पर जमावड़ा बनाते हैं। खाली प्लाॅट या कोई भी खाली जगह इनका डेरा बन जाती है। सांझ ढलने के बाद ये मुख्य सड़कों पर बैठ जाते हैं जिससे वाहन चलाने वाले लोग मुश्किल में पड़ते हैं। नगर परिषद ने अभियान के दौरान मुश्किल से 250 नंदी पकड़कर नंदीशाला भेजे लेकिन शहर में अभी भी करीब साढ़े चार हजार नंदी विचर रहे हैं।
विज्ञापन


कूड़े के ढेर पर झगड़े से बढ़ी दहशत
नगर परिषद कूड़ा प्वाइंट बंद कराने में जुटी है लेकिन कई जगह लोग अवैध कूड़ा प्वाइंट बना रहे हैं। इन जगहों पर मंडराते बेसहारा पशु आपस में झगड़ते हैं। शांति नगर कॉलोनी में बुधवार को दो सांड़ों की लड़ाई ने आसपास के लोगों को दहशत में डाल दिया। झगड़ते हुए सांड़ दुकान के शटर तक पहुंच गए, जिससे शटर को नुकसान हुआ। आसपास के लोग झगड़ा होते ही सुरक्षित स्थान पर चले गए। यह स्थिति रोजाना कूड़े के ढेर पर बन रही है।

इस साल 25 लोग घायल
बेसहारा पशुओं की वजह से सड़क पर वाहन टकराने और टक्कर मारने की घटनाओं में इस साल अब तक 25 लोग घायल हो चुके हैं। पिछले साल फूल चौक के पास एक व्यक्ति की जान भी चली गई थी। झगड़ों में जानमाल की हानि के साथ-साथ दुकानदारों को बाजार में पशुओं के झगड़े के कारण नुकसान उठाना पड़ रहा है।


नगर परिषद का नंदी पकड़ो अभियान जारी है। नंदीशाला में नए नंदियों के लिए व्यवस्था कराई जा रही है। इसके बाद बड़े पैमाने पर नंदियों को शहर से पकड़कर नंदीशाला या गोशाला भेजा जाएगा। नगर परिषद की नंदीशाला में करीब 850 नंदी हैं। शहर को कैटल फ्री बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। - भवानी प्रताप सिंह, चेयरपर्सन प्रतिनिधि, नगर परिषद भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें