फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: कुप्रबंधन की कहानी... ज्ञान का मंदिर बना दूषित पानी का घर

Mon, 11 Aug 2025 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
बवानीखेड़ा के राजकीय प्राथमिक  पाठशाला स्कूल में हुआ जलभराव। संवाद
विज्ञापन
बवानीखेड़ा। कुप्रबंधन के चलते ज्ञान का मंदिर दूषित पानी का घर बन गया है। विडंबना यह है कि यहीं से बच्चों के माध्यम से समाज को स्वच्छता का सबक सिखाया जाता है। बिजली निगम कार्यालय के पास स्थित राजकीय माॅडल संस्कृति पाठशाला की तस्वीर देखकर सफाई को लेकर जिम्मेदारों की संजीदगी का सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है।
विज्ञापन

स्कूल में पहले से ही बारिश हुए जलभराव से पार पाया नहीं गया था कि अब शहर के विभिन्न हिस्सों का दूषित पानी छोड़कर समस्या को और बढ़ा दिया गया। विद्यालय परिसर में पानी भरने से स्टाफ और विद्यार्थी परेशान हैं।
राजकीय माॅडल संस्कृति पाठशाला में 3 महिला व 2 पुरुष स्टाफ तैनात है। स्कूल में करीब 145 विद्यार्थी हैं। बारिश के कारण विद्यालय में 5 से 7 फीट तक पानी भर गया। गत सोमवार को भी प्रशासन की ओर से शहर का पानी भी विद्यालय में छोड़ दिया गया। इसके कारण विद्यालय में काफी पानी जमा हो गया। विद्यालय स्टाफ ने मामले की सूचना पार्षद सहित प्राचार्य और कार्यकारी खंड शिक्षा अधिकारी आनंद शर्मा को दी।
विज्ञापन





एक सप्ताह से अस्थायी छुट्टी घोषित
- स्कूल इंचार्ज दयावंती ने बताया कि आसपास की दो धर्मशालाओं में अस्थायी कक्षाएं लगाने के लिए जगह की तलाश की। वहां किसी में पानी तो किसी में बिजली की व्यवस्था नहीं थी। कार्यकारी बीईओ की ओर से एक सप्ताह के लिए बच्चों की अस्थायी छुट्टी कर दी। स्टाफ हर रोज विद्यालय से पानी निकलवाने की रणनीति बनाता रहा लेकिन कोई स्थायी प्रबंध नहीं हुआ।




एक सप्ताह बाद दूसरे विद्यालय में लगीं कक्षाएं
राजकीय माॅडल संस्कृति पाठशाला को हुडा स्थित पुरानी आईटीआई भवन जहां पहले से एक राजकीय माॅडल संस्कृति पाठशाला चल रही है। इसी भवन में इसे अस्थायी स्थानांतरित किया गया है। हालांकि पाठशाला का एमडीएम का सामान सहित अन्य संबंधित रिकाॅर्ड उसी भवन में रह गया है।




स्कूल में जलभराव का मामला संज्ञान में आया है। उपायुक्त से बातचीत की है। कार्यकारी बीईओ से मिलकर पानी निकासी की रणनीति बनाएंगे ताकि बच्चों की नियमित कक्षाएं लगाई जा सकें।
विज्ञापन

- सुभाष भारद्वाज, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें