फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: बाइक में तेल डलवाने के लिए चुराया मंदिर का दानपात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
बहल। नूनसर गांव के शिव मंदिर से दानपात्र चोरी करने के आरोपी सतीश को बहल पुलिस ने शुक्रवार को हिसार से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने बाइक में तेल डलवाने के लिए दानपात्र चुराया था। पुलिस ने उसके कब्जे से दानपात्र में से चोरी किए गए 430 रुपये बरामद किए हैं।
विज्ञापन

जांच अधिकारी कबूल सिंह ने बताया कि आरोपी सतीश हिसार की नई महाबीर कॉलोनी का निवासी है। पूछताछ में उसने बताया कि वह रास्ते से जा रहा था और अचानक बाइक का तेल खत्म हो गया। उसके पास तेल डलवाने के पैसे नहीं थे इसलिए उसने मंदिर का दानपात्र चुरा लिया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने उसकी पहचान कर उसे हिसार से पकड़ा।
नूनसर निवासी जगदीश ने बहल थाना पुलिस को शिकायत दी थी कि वह बुधवार शाम मंदिर में पूजा करने गया था। वहां उसे मंदिर में रखा दानपात्र गायब मिला। शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान विभिन्न पहलुओं की पड़ताल करते जांच अधिकारी कबूल सिंह की टीम ने शुक्रवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को उसे न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जिला कारागार भेजने के आदेश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें