फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद मकान को निशाना बना डायमंड, सोना की अंगूठी समेत लाखों रुपये के आभूषण व नकदी चुराई

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। औद्योगिक थाना के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र में बंद मकान को निशाना बना चोर लाखों रुपये के आभूषण व नकदी पर हाथ साफ कर गए। इस संबंध में पीड़ित ने औद्योगिक थाना पुलिस को शिकायत दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में पालुवास निवासी कुलदीप ने बताया कि उसका लड़का पंचकूला में नौकरी करता है। वीरवार को वह अपने परिवार के साथ लड़का से मिलने पंचकूला गया हुआ था। पीछे से किसी ने घर का ताला तोड़कर घर में रखा सामान को चोरी कर लिया। मकान का ताला टूटा होने की सूचना उसके भाई ने उसे फोन पर दी। सूचना मिलने पर जब वो घर पर पहुंचे तो उन्हें डायमंड की अंगूठी, एक सोना का कड़ा, सात सोने की अंगूठी, एक टीका, दो जोड़ी कानों की झुमके, एक सोने का गला का सेट, एक सोना की चैन, एक किलो चांदी के सिक्के, दस जोड़ी पाजेब चांदी की, एक लेपटॉप व एक लाख पैंतीस हजार रुपये की नकदी चोरी हुई मिली। पीड़ित ने चोरी की शिकायत औद्योगिक थाना पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें