फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: नेशनल कैडेट जूडो प्रतियोगिता के लिए राज्यस्तरीय चयन ट्रायल भीम स्टेडियम में आज

Sat, 06 Jun 2026 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। चंडीगढ़ में 10 से 13 जून तक आयोजित होने वाली नेशनल कैडेट जूडो प्रतियोगिता के लिए राज्यस्तरीय चयन प्रतियोगिता का आयोजन सात जून को भीम स्टेडियम में किया जाएगा। चयन प्रतियोगिता में विभिन्न भार वर्गों के लड़के और लड़कियां भाग ले सकेंगे।
विज्ञापन

जूडो एसोसिएशन के जिला महासचिव एवं प्रदेश उपाध्यक्ष कोच अजीत बामला ने बताया कि लड़कों के 50, 55, 60, 66, 73, 81, 90 तथा 90 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में चयन प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसी प्रकार लड़कियों के 40, 44, 48, 52, 57, 63, 70 तथा 70 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग की खिलाड़ी चयन ट्रायल में भाग ले सकेंगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि चयन प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को अपना खेल संबंधी सामान एवं मूल दस्तावेज साथ लेकर आने होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें