फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदाबाद के सौरभ ने गुरुग्राम के मुक्केबाज को हराया

विज्ञापन
04ए फोटो अपने प्रतिद्वंदी बॉक्सर को पंच जड़ते हुए खिलाड़ी। - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भीम स्टेडियम में राज्य स्तरीय स्कूली खेल प्रतियोगिता के अंडर 11 और अंडर 14 लड़के व लड़कियों के योग, बॉक्सिंग और शतरंज प्रतियोगिता के मुकाबले हुए। खेलों का आयोजन जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी जय प्रकाश सभ्रवाल की देखरेख में कराया गया। लड़कों की अंडर 14 बॉक्सिंग के 28 से 30 किलोग्राम भारवर्ग में सौरभ फरीदाबाद ने हिमेश गुरुग्राम को 2-1 बाउट से हराया। वहीं, योग अंडर 11 लड़कों में भिवानी प्रथम, कैथल द्वितीय और हिसार तृतीय स्थान पर रहा।
विज्ञापन

एईईओ वीरेंद्र घनघस ने वीरवार के परिणामों की जानकारी देते हुए बताया कि लड़कों की अंडर 14 बॉक्सिंग के 28 से 30 किलोग्राम भारवर्ग में सौरभ फरीदाबाद ने हिमेश गुरुग्राम को 2-1 बाउट से हराया। विनित सोनीपत ने कार्तिक कैथल को 3-1 बाउट से, जसश्रीत भिवानी ने आदित्य सिरसा को 3-1 बाउट और निखिल रेवाड़ी ने भूपेंद्र महेंद्रगढ़ को 2-1 बाउट से हराया। 30 से 32 किलोग्राम भारवर्ग में मनोज गुरुग्राम ने हिंमाशु पलवल को 2.1 बाउट से, मानसु सोनीपत ने राहुल कैथल को 2.1 बाउट और अंकित महेंद्रगढ़ ने निखिल भिवानी को 3.1 बाउट से हराया। 34 से 36 किलोग्राम भारवर्ग में मयंक भिवानी ने पंकज सिरसा को 3.1 बाउट से, गौरव कैथल ने योगेश रेवाड़ी को 2.1 बाउट और ऋषि करनाल ने निखिल रोहतक को 2.0 बाउट से हराया। 36 से 38 किलोग्राम भारवर्ग में योगेश कैथल ने हिमांशु सिरसा को 2-0 से, रोहित पलवल ने पुनीत यमुनागर को 2-1 से हराया। 38 से 40 किलोग्राम भारवर्ग में आदित्य भिवानी ने मयंक करनाल को 2-0 बाउट से, अंशुल महेंद्रगढ़ ने शुभम पानीपत को 1-0 और निखिल रोहतक ने जतिन गुरुग्राम को 2-1 बाउट से हराया।
योग अंडर 11 लड़कों में भिवानी प्रथम, कैथल द्वितीय और हिसार तृतीय स्थान पर रहा। लड़कियों की टीम में झज्जर प्रथम, द्वितीय हिसार व तृतीय गुरुग्राम रहे। अंडर 14 लड़कों में प्रथम कैथल, द्वितीय गुरुग्राम व तृतीय फरीदाबाद की टीमें रहीं। लड़कियों में प्रथम फरीदाबाद, द्वितीय हिसार व तृतीय झज्जर रहे। इसके साथ साथ अंडर 14 लड़कों में हिमांशु कैथल, प्रानवीर, तुषार सैनी फरीबाद, कपिल शर्मा टोहाना, सावर रोहतक, आर्यान गुरुग्राम व दक्ष फरीदाबाद का नेशनल में चयन हुआ है। अंडर 14 में अंजली फरीदाबाद, सोनिया झज्जर, प्रीति भिवानी, आर्यांसी भिवानी, सृष्टि फरीबाद, सुमन झज्जर व सेजल पानीपत का नेशनल में चयन हुआ। इस अवसर पर प्राचार्य रामचंद्र, एईओ दीपक कुमार, एईईओ वीरेंद्र घणघस, राजेश ढांडा, राजपाल तंवर, अनिल सांगवान, बलवान सहित अनेक पीटीआई व डीपीई उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें