फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: राज्य अपराध शाखा इकाई और बाल कल्याण समिति ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत रेस्क्यू किए दो बच्चे

Thu, 25 Jul 2024 02:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। ऑपरेशन मुस्कान के तहत वीरवार को मानव तस्करी निरोधक राज्य अपराध शाखा भिवानी इकाई और बाल कल्याण समिति की संयुक्त टीम ने शहर में छापा मारकर बाल श्रम में फंसे दो बच्चों को रेस्क्यू किया। इस दौरान टीम ने शहर के विभिन्न प्रतिष्ठानों पर छापा मारा जहां नाबालिग बच्चों से मामूली पैसों में आठ से दस घंटे काम कराया जा रहा था।
विज्ञापन

मानव तस्करी निरोधक अपराध शाखा भिवानी के एएसआई कपिल देव, प्रधान सिपाही राजबीर सिंह, जयबीर सिंह के साथ बाल कल्याण समिति सदस्य सतेंद्र तंवर की टीम ने शहर के घंटाघर क्षेत्र में छापामारा। इस दौरान एक दुकान से बिहार का रहने वाला 11 साल का लड़का रेस्क्यू किया। उसने बताया कि उसक एक महीने से यहां किराना स्टोर पर सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक काम कराया जाता है। इसके बदले उसे तीन हजार रुपये दिए जा रहे हैं।
एक नमकीन भंडार ब्रजवासी कॉलोनी से भी एक 14 साल का लड़का बरामद किया। पिछले कुछ अर्से से ये लड़का सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक यहां काम करता था। उसे मात्र छह हजार रुपये दिए जा रहे थे। इन दोनों ही बच्चों का मेडिकल कराने के बाद बाल कल्याण समिति लाया गया। जहां उनकी काउंसिलिंग कराई गई। वहीं इस संबंध में बाल कल्याण समिति ने आगामी कार्रवाई के लिए रिपोर्ट भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें