फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टैंड शुल्क के विरोध में फूटा गुस्सा, लगाया जाम

Fri, 06 Feb 2015 12:28 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
साइकिल न लाने वाले विद्यार्थियों से भी स्टैंड शुल्क वसूलने के विरोध में गवर्नमेंट कॉलेज के छात्र गुरुवार को सड़क पर उतर गए। एसएफआई के नेतृत्व में छात्रों ने कॉलेज के सामने हांसी रोड पर जाम लगा दिया और कॉलेज प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के चलते करीब 45 मिनट तक इस मार्ग पर आवागमन बाधित रहा। छात्रों ने चेतावनी दी है कि अगर 7 फरवरी तक समस्या हल नहीं हुई तो वह 12 को पूरे प्रदेश में छात्र आंदोलन चलाएंगे।
विज्ञापन


गवर्नमेंट कॉलेज में प्रवेश के दौरान ही छात्रों से 120 रुपये साइकिल स्टैंड शुल्क के रूप में जमा कराए जाते हैं। यह शुल्क प्रवेश लेने वाले सभी विद्यार्थियों को समान रूप से देना होता है, भले ही वह साइकिल लाए या न लाए। इसके पीछे कॉलेज प्रशासन शासन की गाइड लाइन का तर्क देता आ रहा है। वहीं विद्यार्थियों का कहना है कि जो साइकिल लाता ही नहीं, वह यह शुल्क क्यों दें। इस मामले को लेकर वह पहले भी कई बार विरोध दर्ज करा चुके हैं।

बीते 28 जनवरी को भी छात्रों का प्रतिनिधिमंडल प्राचार्य से मिला था। छात्रों का आरोप है कि वार्ता में कॉलेज प्रशासन ने स्टैंड शुल्क की वापसी को सिरे से नकार दिया है। इसी मामले में गुरुवार को छात्र सड़क पर उतर आए। स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया के बैनर तले बड़ी संख्या में छात्रों ने कॉलेज के सामने हांसी रोड पर जाम लगा दिया। बीच सड़क धरने पर बैठे विद्यार्थियों ने कॉलेज प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन


सुबह साढ़े 10 बजे से शुरू हुआ जाम पौन घंटे तक जारी रहा। जाम की सूचना मिलने पर उप प्राचार्य मंजू शर्मा मौके पर पहुंची। छात्रों से वार्ता कर उन्हें बेहद जरूरी कार्य से प्राचार्य के उपस्थित न हो पाने का हवाला देते हुए शनिवार को वार्ता का आश्वासन दिया। उप प्राचार्य से वार्ता के बाद छात्र जाम हटाने पर राजी हुए। जाम लगाने वालों में सुमित बराड़, पंकज, राज तालू, संदीप, देवेंद्र, अंकुश, प्रवीन, मोहित, अजय, मोहन, भूपेन्द्र, अश्वनी, पार्श्व शर्मा, मोनित, मनीष, प्रविन्द्र, सुमित, कृष्ण कुमार आदि मौजूद रहे। नेतृत्व विवनोद व अजय ने की।
विज्ञापन


यह भी रही मांगें :
* साइकिल न लाने वाले छात्रों का स्टैंड शुल्क वापस किया जाए।
* एससी-बीसी व गरीब परिवार के बच्चों को समय से छात्रवृत्ति दी जाए।
* सभी शिक्षण संस्थाओं में रिक्त स्थायी पदों पर नियुक्ति की जाए।
* निशुल्क बस पास जारी किया जाए।
* छात्र संघ के चुनाव बहाल हों।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें