फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक नवंबर को जहरगिरी आश्रम में भाषण एवं लघु नाटिका प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। हालुवास गेट स्थित सिद्धपीठ बाबा जहरगिरी आश्रम में भिवानी व चरखी दादरी जिलों के स्कूली भाषण एवं लघु नाटिका प्रतियोगिता का आयोजन करवाया जाएगा। हरियाणा दिवस के मौके पर विद्यार्थियों को हरियाणा की संस्कृति एवं विचारों से रूबरू करवाने के उद्देश्य से प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

शिव शक्ति जनकल्याण सेवा ट्रस्ट की ओर से यह आयोजन किया जाएगा। आश्रम के सेवक सुरेश सैनी ने बताया कि एक नवंबर को होने वाले यह कार्यक्रम महंत डॉ. अशोक गिरी महाराज के सान्निध्य में आयोजित किया जाएगा। इसमें मुख्य रूप से हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन वीपी यादव मौजूद रहेंगे। इसके अलावा विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों के लोग भी मौजूद रहेंगे।
------
20 अक्तूबर तक करवाना होगा पंजीकरण
भाषण प्रतियोगिता में कक्षा 9वीं से 12वीं तथा लघु नाटिका में पहली से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थी भाग ले सकते हैं, जिसमें भाषण प्रतियोगिता का विषय गुरु-शिष्य परंपरा, गीता व कर्मयोग, प्राचीन गुरू व आधुनिक अध्यापक, सनातन धर्म व विज्ञान, लघु नाटिका प्रतियोगिता शहीद का परिवार, वर्तमान समय में संयुक्त परिवार, किसान व आत्मनिर्भर भारत, म्हारा हरियाणा विषय रहेंगे। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए 20 अक्तूबर तक जहरगिरी आश्रम में निशुल्क पंजीकरण करवाया जा सकता है। प्रतियोगिता नौ बजे से शुरू होगी, जिसके लिए साढ़े आठ बजे तक पहुंचना अनिवार्य रहेगा।
विज्ञापन

-----
विजेता को दिए जाएंगे ये पुरस्कार
भाषण प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार टैबलेट, द्वितीय पुरस्कार दो एलईडी टीवी व तृतीय पुरस्कार 3 स्मार्ट वॉच दी जाएगी। वहीं लघु नाटिका में प्रथम पुरस्कार 8100 रुपये, द्वितीय पुरस्कार दो प्रतिभागियों को 5100-5100 रुपये व तृतीय पुरस्कार तीन प्रतिभागियों को 3100-3100 रुपये निर्धारित किय। इसके अलावा दो बेस्ट कोरियोग्राफर, बेस्ट प्रतिभागी मेल व फीमेल व अन्य सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें