फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: आज से शुरू होगी स्पेशल साप्ताहिक ग्रीष्मकालीन ट्रेन

Sat, 19 Apr 2025 10:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
​भिवानी का रेलवे स्टेशन। 
विज्ञापन
भिवानी। ग्रीष्मावकाश पर यात्रियों की सुविधा की सुविधा के लिए ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। इससे यात्रियों को सुविधा मिलेगी। यह ट्रेन जिले से लोहारू के रास्ते होती हुई हड़पसर तक जाएगी। लोहारू रेलवे स्टेशन पर ट्रेन सुबह 8:35 मिनट पर पहुंचेगी। इस ट्रेन के संचालन से गर्मियों में घूमने जाने वाले यात्रियों के साथ-साथ दूसरे प्रदेश में जाने वाले यात्रियों को भी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार ट्रेन संख्या 04725 हिसार-हड़पसर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 20 अप्रैल से 25 मई तक हिसार से प्रत्येक रविवार को सुबह 5:50 पर रवाना होकर सोमवार को 10:45 पर हड़पसर पहुंचेगी। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 04726 हड़पसर-हिसार साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 21 अप्रैल से 26 मई तक हड़पसर से प्रत्येक सोमवार को 17:00 बजे रवाना होकर मंगलवार को 22:25 पर हिसार पहुंचेगी।
यह ट्रेन रास्ते में सादुलपुर, लोहारू, चिडावा, झुंझुनू, नवलगढ, सीकर, रींगस, जयपुर, दुर्गापुरा, सवाईमाधोपुर , डकनिया तलाव, भवानी मंडी, नागदा, रतलाम, गोधरा, वडोदरा, भरूच, सूरत, वलसाड, वापी, बसईरोड, कल्याण, लोणावला, चिंचवड व पुणे स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस ट्रेन में 02 सेकंड एसी, 4 थर्ड एसी, 8 द्वितीय शयनयान, 4 साधारण श्रेणी व 2 गार्ड डिब्बों सहित कुल 20 डिब्बे होंगे। इस ट्रेन से हरियाणा सहित राजस्थान व महाराष्ट्र के यात्रियों को सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

लोहारू स्टेशन पर पांच मिनट के लिए होगा ट्रेन का ठहराव
जिले के यात्रियों को स्पेशल साप्ताहिक ग्रीष्मकालीन ट्रेन की सुविधा लोहारू रेलवे स्टेशन से मिलेगी। लोहारू रेलवे स्टेशन पर इस ट्रेन का आगमन सुबह 8:35 पर होगा। इसके बाद पांच मिनट के ठहराव के बाद 8:40 पर ट्रेन रवाना होगी। इस ट्रेन में सवार होने के लिए यात्रियों को लोहारू जाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें