फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: यात्रियों की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेनों का संचालन 2 सितंबर से

Sat, 30 Aug 2025 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
शहर के मुख्य रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन। संवाद - फोटो : संस्कृत पाठशाला में यज्ञोपवीत संस्कार कराते हुए बटुक ब्राह्मण।
विज्ञापन
भिवानी। रेलवे ने ट्रेनों में भीड़ देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेनों का स्पेशल संचालन किया जा रहा है। स्पेशल ट्रेनों का संचालन होने से यात्रियों को सुविधा मिलेगी। यात्रियों को स्पेशल ट्रेन की सुविधा 2 सितंबर से मिलेगी।
विज्ञापन

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार गाड़ी संख्या 09633, रेवाड़ी-रींगस एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन 2, 5, 6, 12, 13, 16, 19, 20, 26 व 27 सितंबर को रेवाड़ी से 22:50 बजे रवाना होकर अगले दिन 1:35 बजे रींगस पहुंचेगी। गाडी संख्या 09634 रींगस-रेवाड़ी एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन 3, 6, 7, 13, 14, 17, 20, 21, 27 व 28 को रींगस से 2:20 बजे रवाना होकर 5:20 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी। इस ट्रेन में डेमू रैक के 16 डिब्बे होगे।
गाड़ी संख्या 09733 जयपुर-भिवानी प्रतिदिन स्पेशल ट्रेन 2 से 30 सितंबर तक जयपुर से प्रतिदिन 7 बजे रवाना होकर 14:20 बजे भिवानी पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 09734 भिवानी-जयपुर प्रतिदिन स्पेशल ट्रेन 2 से 30 सितंबर तक भिवानी से प्रतिदिन 16:05 बजे रवाना होकर 23:25 बजे जयपुर पहुंचेगी। यह ट्रेन रास्ते में ढेहर का बालाजी, नींदर बैनाड, चौमू, सामोद, गोविंदगढ़ मलिकपुर, रींगस, श्रीमाधोपुर, कावंट, नीम का थाना, मांवडा, डाबला, निजामपुर, नारनौल, अटेली, कुंड, रेवाड़ी, कोसली, झाड़ली व चरखी दादरी स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस ट्रेन में 9 साधारण श्रेणी और 2 गार्ड डिब्बों सहित कुल 11 डिब्बे होगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें