फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: गर्मियों की छुट्टियों के लिए मिलेगी स्पेशल ट्रेन सेवा, वलसाड-भिवानी साप्ताहिक रेल शुरू

Wed, 17 Apr 2024 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। गर्मियों की छुट्टियों के दौरान भारतीय रेल ने स्पेशल रेल सेवाओं का संचालन किया है। इसका फायदा भ्रमण की योजना बनाने वो परिवारों को मिलेगा। रेलवे ने वलसाड-भिवानी-वलसाड साप्ताहिक (10 ट्रिप) एवं भुज-दिल्ली सराय-भुज द्वि-साप्ताहिक (17 ट्रिप) स्पेशल रेल सेवा का संचालन किया है।
विज्ञापन

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि गाड़ी संख्या 09007, वलसाड-भिवानी साप्ताहिक स्पेशल रेल सेवा 25 अप्रैल से 27 जून तक (10 ट्रिप) वलसाड से वीरवार को 13.50 बजे रवाना होकर शुक्रवार को जयपुर स्टेशन पर 07.15 बजे आगमन व 07.25 बजे रवाना होकर 12.55 बजे भिवानी पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09008, भिवानी-वलसाड साप्ताहिक स्पेशल रेल सेवा 26 अप्रैल से से 28 जून तक (10 ट्रिप) भिवानी से शुक्रवार को 14.45 बजे रवाना होकर जयपुर स्टेशन पर 19.30 बजे आगमन व 19.40 बजे रवाना होकर शनिवार को 12.00 बजे वलसाड पहुंचेगी। यह रेल सेवा मार्ग में सूरत, वडोदरा, रतलाम, मंदसौर, नीमच, चित्तौडगढ, भीलवाडा, अजमेर, किशनगढ, फुलेरा, जयपुर, गांधीनगर जयपुर, दौसा, बांदीकुई, अलवर, रेवाड़ी, कोसली व चरखी दादरी स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस रेल सेवा में एक सेकंड एसी, दो थर्ड एसी, 10 द्वितीय शयनयान, दो साधारण श्रेणी व दो गार्ड डिब्बे सहित कुल 17 डिब्बे होंगे।
इसी तरह गाड़ी संख्या 09407, भुज-दिल्ली सराय द्वि साप्ताहिक स्पेशल रेल सेवा 30 अप्रैल से 28 जून तक (17 ट्रिप) भुज से मंगलवार व शुक्रवार को 17.00 बजे रवाना होकर अगले दिन 12.20 बजे दिल्ली सराय पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09408, दिल्ली सराय-भुज द्वि साप्ताहिक स्पेशल रेल सेवा एक मई से 29 जून तक (17 ट्रिप) दिल्ली सराय से बुधवार व शनिवार को 15.00 बजे रवाना होकर अगले दिन 11.30 बजे भुज पहुंचेगी। यह रेल सेवा मार्ग में अंजार, गांधीधाम, भचाउ, भाभर, भीलडी, पालनपुर, आबूरोड, फालना, मारवाड, ब्यावर, अजमेर, किशनगढ़, जयपुर, अलवर, रेवाड़ी, ग्रुरुग्राम व दिल्ली कैंट स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस रेल सेवा में एक सेकंड एसी, दो थर्ड एसी 10 द्वितीय शयनयान, दो साधारण श्रेणी व दो गार्ड डिब्बों सहित कुल 17 डिब्बे होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें