फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में सीबीएलयू की महिला हैंडबाल टीम ने जीता कांस्य पदक

Wed, 17 Apr 2024 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विजेता टीम को सम्मानित करते अ​ति​थि व अन्य। 
विज्ञापन
भिवानी। ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 12 से 16 अप्रैल तक उदयपुर के जनार्दन राय नगर राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय में हुए। इसमें चौ. बंसीलाल विश्वविद्यालय की महिला हैंडबाल टीम ने कांस्य पदक हासिल किया।
विज्ञापन

विजेता टीम को विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. दीप्ति धर्माणी, कुलसचिव डाॅ. ऋतु सिंह, डीन स्टूडेंट वेलफेयर व खेल निदेशक प्रो. सुरेश कुमार मलिक व हरियाणा स्टेट हैंडबाल एसोसिएशन के महासचिव संदीप कोंटिया ने बधाई दी। सीबीएलयू महिला हैंडबॉल टीम के कोच मनजीत सिंह ने बताया कि ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में विश्वविद्यालय की महिला हैंडबॉल टीम ने गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर की टीम को 13 गोल से हराकर कांस्य पदक हासिल किया। टीम ने बीते दिनों आयोजित नॉर्थ जोन यूनिवर्सिटी गेम्स में भी प्रथम स्थान हासिल किया था। टीम का मार्गदर्शन सहायक कोच संदीप बलौदा, टीम की मैनेजर सुनीता बाला ने किया। इस मौके पर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. दीप्ति धर्माणी एवं कुलसचिव डाॅ. ऋतु सिंह ने कहा कि सीबीएलयू न केवल शिक्षा, बल्कि खेल सहित अन्य क्षेत्रों में भी अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन कर परचम लहरा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें