फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: एसपी ने लिया शस्त्रागार और मेस का जायजा

Sat, 23 Nov 2024 03:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
बैठक में अ​धिकारियों को दिशा निर्देश देते एसपी नितीश अग्रवाल। 
विज्ञापन
भिवानी। पुलिस अधीक्षक नितिश अग्रवाल ने शहर थाना पुलिस का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाएं जांची। इस दौरान एसपी ने थाने का शस्त्रागार देखा वहीं मेस में सफाई व्यवस्था भी जांची।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक नितिश अग्रवाल ने शुक्रवार को शहर पुलिस थाने का रिकॉर्ड, मालखाना, आपराधिक रिकॉर्ड का निरीक्षण के साथ महिला डेस्क की जांच की। उन्होंने थाने के मुंशी कक्ष और शस्त्रागार में रखे असलहे की जांच की और कंप्यूटर रूम के साथ वायरलेस कक्ष की भी व्यवस्था देखी। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रबंधक को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि थाना में आने वाली शिकायतों का इंद्राज कर उन पर कार्रवाई सुनिश्चित करें। सभी अपनी ड्यूटी जिम्मेवारी से निभायें।
पुलिस थाने में आने वाले शिकायतकर्ता से सहयोग और सम्मान पूर्वक व्यवहार कर उनकी बातों को ध्यान से सुने। पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रबंधक को थाने का रिकॉर्ड सुरक्षित रखने, थाना परिसर में साफ सफाई रखने के निर्देश दिए और पुलिस कब्जे में लिए गए वाहनों के मामलों का जल्द से जल्द निपटारा करने के निर्देश दे कहा कि थाना में कोई भी कार्य लंबित नही रहना चाहिए। सभी कार्य समय अवधि में पूरे किए जाए।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने थाने में पुलिस जवानों के रहन-सहन व मेस आदि की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए जरूरी दिशा-निर्देश दिए व कहा कि थाना मेस में सफाई का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने सभी पुलिस कर्मचारियों को अपनी ड्यूटी निष्ठापूर्वक करने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक द्वारा थाने के अनुसंधानकर्ता की बैठक लेकर केस में समय सीमा के अंदर प्रभावी पुलिस कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें