फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: एसपी ने साइकिल चलाकर की नशा मुक्त हरियाणा साइक्लोथॉन की अगुवाई, सांसद ने हरी झंडी दिखाई

Mon, 07 Apr 2025 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
साइक्लोथॉन यात्रा में हिस्सा लेते एसपी नीतीश अग्रवाल व अन्य। 
विज्ञापन
भिवानी। पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल ने साइकिल चलाकर नशा मुक्त हरियाणा साइक्लोथॉन यात्रा की अगुवाई की। वहीं महेंद्रगढ़ भिवानी लोकसभा क्षेत्र के सांसद धर्मबीर सिंह और भिवानी के विधायक घनश्याम सर्राफ ने झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया। रविवार को यात्रा राधा स्वामी सत्संग भवन से चलकर कस्बा जूई और ढिगावा होते हुए चरखी दादरी के बाढड़ा पहुंची।
विज्ञापन

सांसद धर्मबीर सिंह ने युवाओं का आह्वान किया कि वे नशा से दूर रहकर ही देश और प्रदेश की तरक्की में अपना योगदान दे सकते हैं। वहीं भिवानी से विधायक घनश्याम सर्राफ ने खिलाड़ियों को किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहने का आह्वान किया। इस दौरान डीसी महावीर कौशिक ने कहा कि साइकिल यात्रा के दौरान जिले से बड़ी संख्या में युवाओं ने शामिल होकर अपना समर्थन दिया है और नशे से दूर रहने का संकल्प लिया है। युवाओं को एक संदेश इस यात्रा के माध्यम से दिया है कि वे किसी भी प्रकार का नशा नहीं करेंगे।
पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल ने कहा कि युवा अपने भविष्य पर ध्यान दें। नशे की लत से अपना जीवन बर्बाद ना करें। पढ़ाई के साथ-साथ कोई न कोई खेल अवश्य अपनाएं। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग द्वारा भी ड्रग्स या अन्य नशीले पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए सख्ती बढ़ाने के साथ-साथ अनेक प्रकार की जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन

अर्जुन अवॉर्डी ओलंपियन एवं यात्रा के लिए पुलिस विभाग से नियुक्त किए गए नोडल अधिकारी डीएसपी जयभगवान ने कहा कि खिलाड़ियों को स्वयं तो नशे से दूर रहना ही है, उसके साथ-साथ अपने छोटे भाई-बहन और परिवार के अन्य सदस्यों पर भी एक नजर रखनी है। उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि वे कड़ी मेहनत करें। नियमित रूप से व्यायाम और कसरत करें, लेकिन शरीर को खराब करने वाले सप्लीमेंट का प्रयोग बिल्कुल न करें।
इस मौके पर साइकिल यात्रा के लिए नियुक्त किए गए जिला नोडल अधिकारी एसडीएम महेश कुमार, नगराधीश अनिल कुमार, तहसीलदार सुरेश कुमार, बीडीपीओ सोमबीर कादयान, बीईओ शिव कुमार, पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन के राज्य उप प्रधान विकास राठी, बलबीर पटवारी, संजय दुआ मौजूद रहे।

इन इलाकों से होकर गुजरी साइक्लोथॉन यात्रा
साइकिल यात्रा राधा स्वामी सत्संग भवन से चलकर रोहतक गेट, महम गेट, हांसी गेट, घंटाघर चौक, वैश्य कॉलेज, तोशाम बाईपास होते हुए देवसर, लोहानी और जूई होते हुए दादरी के लिए निकली। शहर में वैश्य कॉलेज के अलावा देवसर मोड़, लोहानी और जूई में साइकिल यात्रा में शामिल पुलिस के जवानों का फूल मालाओं से स्वागत किया और उनका हौसला बढ़ाया। बड़ी संख्या में युवाओं और नागरिकों ने नशा के खिलाफ चलाए गए इस अभियान में अपना समर्थन दिया।
विज्ञापन

े
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें