फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: एसपी ने तोशाम पुलिस थाना का निरीक्षण कर जांची व्यवस्थाएं

Sun, 08 Jun 2025 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। तोशाम पुलिस थाना में शनिवार को पुलिस अधीक्षक औचक निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने थाना में व्यवस्थाएं जांची। वहीं थाने का रिकॉर्ड, मालखाना, आपराधिक रिकॉर्ड भी जांचा। जिसके बाद संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। एसपी ने महिला डेस्क की भी जांच की।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक मनबीर सिंह शनिवार को तोशाम पुलिस थाना में पहुंचे। उन्होंने थाने के मुंशी कक्ष और शस्त्रागार में रखे असलहे की जांच की और कंप्यूटर रूम के साथ वायरलेस कक्ष की भी व्यवस्था देखी। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रबंधक तोशाम निरीक्षक महाबीर सिंह को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि थाना में आने वाली शिकायतों का इंद्राज कर उन पर कार्रवाई सुनिश्चित करे। सभी अपनी ड्यूटी जिम्मेवारी से निभायें। पुलिस थाने में आने वाले शिकायतकर्ता से सहयोग और सम्मान पूर्वक व्यवहार कर उनकी बातों को ध्यान से सुनें।
पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रबंधक को थाने का रिकॉर्ड सुरक्षित रखने, थाना परिसर में साफ-सफाई रखने के निर्देश दिए और पुलिस कब्जे में लिए गए वाहनों के मामलों का जल्द से जल्द निपटारा करने के निर्देश देकर कहा कि थाना में कोई भी कार्य लंबित नहीं रहना चाहिए। सभी कार्य समय अवधि में पूरे किए जाएं। एसपी ने थाने में पुलिस जवानों के रहन-सहन व मेस आदि की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए जरूरी दिशा-निर्देश दिए और कहा कि थाना मेस में सफाई का विशेष ध्यान रखें।
विज्ञापन

उन्होंने सभी पुलिस कर्मचारियों को अपनी ड्यूटी निष्ठापूर्वक करने के निर्देश दिए। एसपी द्वारा थाने के अनुसंधानकर्ता की बैठक लेकर अभियोग में निष्पक्ष व समय के अंदर प्रभावी कार्यवाही अमल में लाए जाने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने प्रबंधक थाना तोशाम को शाम व रात्रि के समय प्रभावी गश्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें