फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: बार के विकास के लिए डी-प्लान से मांगा सहयोग

विज्ञापन
उपायुक्त ​​भिवानी से मुलाकात करते जिला बार एसोसिएशन के पदा​धिकारी।
विज्ञापन
भिवानी। जिला बार एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने प्रधान अधिवक्ता युधिष्ठिर वत्स के नेतृत्व में उपायुक्त साहिल गुप्ता से उनके कार्यालय में मुलाकात कर बार के विकास और वकीलों की मूलभूत सुविधाओं के लिए डी-प्लान के तहत आर्थिक एवं प्रशासनिक सहयोग मांगा। उपायुक्त ने मांग पर सकारात्मक विचार करने और बार के सर्वांगीण विकास में जिला प्रशासन की ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल में शामिल अधिवक्ता मनमोहन भुरटाना ने बार के विकास कार्यों और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए सहयोग का प्रस्ताव रखा। इस पर उपायुक्त ने मांग को गंभीरता से सुना और सकारात्मक विचार का भरोसा दिलाया। प्रधान युधिष्ठिर वत्स ने कहा कि मुलाकात के दौरान बार की विभिन्न मांगों और विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा हुई।एइस अवसर पर कांति कौशिक, महेश भारद्वाज, प्रवीण अत्री, मनमोहन भुरटाना, राजेश तंवर, कुलदीप शर्मा, अंकित कटारिया, सागर कौशिक, मनीष चौहान, रोशन सांगवान मौजूद रहे।

बेहतर सुविधाओं से अधिवक्ताओं और वादकारियों को मिलेगा लाभ
युधिष्ठिर वत्स ने कहा कि बार एसोसिएशन अधिवक्ताओं को बेहतर कार्य वातावरण और मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। विकास कार्यों से न केवल वकीलों को लाभ मिलेगा बल्कि कोर्ट परिसर में आने वाले आम लोगों और वादकारियों को भी बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। एसोसिएशन अधिवक्ता हित में समय-समय पर ऐसे प्रयास करती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें