फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओलंपिक क्वालिफायर के पहले मुकाबले में जीती मुक्केबाज साक्षी

विज्ञापन
महिला मुक्केबाज साक्षी को विजय घोषित करते हुए रेफरी। - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
एशिया ओसनिया ओलंपिक क्वालिफायर के महिला वर्ग में भिवानी की साक्षी ने 57 किलोभार वर्ग में देश का प्रतिनिधित्व करते हुए अपने पहले मुकाबले में थाईलैंड की निलावाने टेखेशुफ को 4-1 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। साक्षी का मुकाबला अगले दौर में दक्षिण कोरिया की एइ एम से होगा। जिन्होंने नेपाल की मिनू गुरंग को हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन

साक्षी और निलावाने ने पहले राउंड में बराबरी की शुरुआत की। साक्षी ने अपने बाएं जैब और बेहतरीन फुटवर्क से थाईलैंड की मुक्केबाज को दूर ही रखा। विपक्षी मुक्केबाज भी अपने दाएं और बाएं जैब के संयोजन से साक्षी पर अच्छे प्रहार कर रही थीं। पहले राउंड में तो साक्षी हावी रहीं, लेकिन दूसरे हाफ में थाईलैंड की मुक्केबाज ने एकतरफा वापसी की। दूसरे हाफ में थाईलैंड की मुक्केबाज आक्रामक शुरुआत की और पास जाकर साक्षी को सीधे पंचों के साथ दाएं और बाएं जैब का इस्तेमाल करते हुए परेशान किया। इस राउंड में साक्षी के पास थाईलैंड की मुक्केबाज का कोई जवाब नहीं था। तीसरे राउंड में साक्षी वापसी करने में सफल रहीं और इसी कारण उसने मैच में जीत हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें